शिमला। हिमाचल प्रदेश में मॉनसून लगातार तबाही मचा रहा है। सोमवार को मौसम विभाग ने ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, मंडी, सोलन और सिरमौर जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 72 घंटे प्रदेश के लिए भारी हो सकते हैं।

  • वहीं चंबा, कुल्लू और शिमला जिलों के लिए यलो अलर्ट दिया गया है।
  • मंगलवार (22 जुलाई): सोलन और सिरमौर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
  • बुधवार (23 जुलाई): ऊना और बिलासपुर में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, अन्य जिलों में यलो अलर्ट

हवाई सेवाएं ठप, दृश्यता बनी मुसीबत

रविवार को खराब मौसम और धुंध की वजह से कांगड़ा, कुल्लू और शिमला हवाई अड्डों से एक भी उड़ान नहीं भर सकी। बारिश और कोहरे के चलते दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे यात्रियों को भारी असुविधा झेलनी पड़ी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बारिश का कहर: मकान पर गिरा पत्थर, नहीं बच पाए पति-पत्नी; स्कूल बंद- अलर्ट जारी

142 सड़कें, 26 ट्रांसफार्मर और 40 पेयजल योजनाएं ठप

प्रदेश में इस समय भी लगभग 142 सड़कों पर यातायात बंद है। 26 ट्रांसफार्मर खराब हो चुके हैं और 40 पेयजल आपूर्ति परियोजनाएं ठप पड़ी हैं, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है।

मानसून में अब तक का नुकसान

  • 125 लोगों की मौत, जिनमें अधिकतर की जान बादल फटने, भूस्खलन या बाढ़ में गई
  • 215 लोग घायल
  • 35 अब भी लापता
  • अब तक का कुल नुकसान: 1235.74 करोड़ रुपये

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल की पंचायत में उधड़ी भ्रष्टाचार की परतें : प्रधान ने RTI लगाने वाले को धमकाया, जानें पूरा मामला

पौंग डैम पर भी नजरें टिकीं

रविवार सुबह पौंग बांध का जलस्तर 1330.25 फीट तक पहुंच गया है, जो खतरे के निशान से अब भी 60 फीट दूर है, लेकिन लगातार बारिश इसे और भर सकती है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 2 सगे भाइयों ने एक ही दुल्हन संग लिए सात फेरे, तीनों की रजामंदी से हुआ जोड़ीदार विवाह

जनता के लिए चेतावनी और अपील

यदि आप ऊना, बिलासपुर, सोलन, सिरमौर या कांगड़ा जैसे संवेदनशील जिलों में रहते हैं, तो गैरज़रूरी यात्रा से बचें। प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें और नदियों-नालों के किनारे न जाएं।

 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।