#हादसा

October 27, 2026

हिमाचल में विदेशी पैराग्लाइडर पायलट की मौ**त, बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने के बाद हुआ क्रैश

28 अक्तूबर तक सोलो पैराग्लाइडिंग पर रोक

शेयर करें:

Paragliding news

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पैराग्लाइडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बीड़-बिलिंग से उड़ान भरने वाले विदेशी पैराग्लाइडर पायलट का खनियारा के पास तेज हवाओं के चलते पैराग्लाइडर क्रैश हो गया। हादसे में बुल्गारिया के 47 वर्षीय पायलट की मौत हो गई।

एक पायलट की मौत, ब्रिटेन के पर्यटक को बचाया

25 अक्तूबर को 47 वर्षीय पायलट ने बीड़-बिलिंग से सोलो पैराग्लाइडिंग के तहत उड़ान भरी थी। इसके बाद धर्मशाला के खनियारा में राइजिंग स्टार पीक के पास तेज हवाओं की वजह से हादसा हो गया। हादसे में बुल्गारिया के 47 वर्षीय पायलट की जान चली गई, जबकि ब्रिटेन के रहने वाले 63 वर्षीय पर्यटक को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया।

 

यह भी पढ़ें : 16 नवंबर से शुरू होगा हिमाचल विस का विंटर सेशन, 6 दिन आमने-सामने होंगे सत्ता पक्ष और विपक्ष

 

कांगड़ा पुलिस, राज्य आपदा प्रबंधन बल, स्थानीय लोगों और हिमालयन रेस्क्यू टीम ने मिलकर सर्च ऑपरेशन चलाया। इस दौरान एक पायलट का शव बरामद किया गया और दूसरे को जिंदा सुरक्षित बाहर निकाला गया। कांगड़ा के एसपी कुलभूषण शर्मा ने हादसे की पुष्टि की है।

28 अक्तूबर तक सोलो पैराग्लाइडिंग पर रोक

हादसे के बाद SDM (नागरिक), बैजनाथ ने बीड़-बिलिंग में 28 अक्तूबर तक सभी सोलो पैराग्लाइडिंग उड़ानों पर रोक लगा दी है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों, पर्यटकों, पायलटों और पैराग्लाइडिंग संचालकों से आदेशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही खराब मौसम में पैराग्लाइडिंग या किसी भी तरह की जोखिम वाली गतिविधि से बचने को कहा गया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : आपका कार्ड भी हो सकता है ब्लॉक! 3 महीने से डिपुओं में खराब हो रही राशन, अब होगा एक्शन

स्थानीय लोगों ने सांसद के सामने रखी परेशानी

सोलो पैराग्लाइडिंग पर रोक के बाद स्थानीय लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया कि तीन दिन के लिए सोलो उड़ानें बंद होने से बीड़-बिलिंग के पर्यटन कारोबार पर असर पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि अगर रोक आगे भी जारी रही तो पैराग्लाइडिंग पायलट मनाली या दूसरी जगहों का रुख कर सकते हैं, जिससे स्थानीय दुकानदारों और कारोबारियों को नुकसान होगा।

सांसद ने अधिकारियों से की बात, SOP बनाने के निर्देश

स्थानीय लोगों की समस्या सुनने के बाद राज्यसभा सांसद अनुराग शर्मा ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से बात की। उन्होंने मामले को लेकर एक एसओपी यानी सुरक्षा के लिए तय नियम और प्रक्रिया तैयार करने के निर्देश दिए हैं, ताकि पैराग्लाइडिंग से जुड़े लोगों की सुरक्षा भी बनी रहे और पर्यटन कारोबार पर भी ज्यादा असर न पड़े।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : महज 3 हजार रुपये के लिए कर दी मिस्त्री की ह**त्या, पुलिस ने बिहार से दबोचा आरोपी

पांच साल में करीब 20 पैराग्लाइडरों की मौत

बताया जा रहा है कि बीड़-बिलिंग के उड़ान क्षेत्र में पिछले पांच साल के दौरान करीब 20 पैराग्लाइडरों की मौत हो चुकी है। बीड़-बिलिंग को पैराग्लाइडिंग के लिए दुनिया की दूसरी सबसे बेहतरीन साइट के तौर पर भी जाना जाता है। ऐसे में लगातार हो रहे हादसों के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख