#हादसा
October 27, 2026
हिमाचल: करवाचौथ से पहले उजड़ा परिवार, टिप्पर की टक्कर से बाइक सवार की थमी सांसें; पसरा मातम
करवाचौथ से पहले हुए इस हादसे ने उजाड़ दिया हंसता खेलता परिवार
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां मातम में बदल दीं। करवाचौथ से महज दो दिन पहले एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। जिस घर में त्योहार की तैयारियां चल रही होंगी, वहां अब अपनों को खोने का गम छा गया है। हमीरपुर के लाहलड़ी में टिप्पर और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और सड़क पर वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हादसा सोमवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पुलिस थाना हमीरपुर के तहत लाहलड़ी में हुआ। बताया जा रहा है कि एक टिप्पर ओवरटेक कर रहा था, इसी दौरान उसकी स्कूटी से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सड़क किनारे बने पैरापिट से जा टकराई। इसी बीच टिप्पर भी पलट गया, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दिवाली की खुशियां हुई दोगुनी, 5 दिन की मिलेगी छुट्टी, महिलाओं को एक एक्स्ट्रा अवकाश
इस दुर्घटना में स्कूटी सवार दो व्यक्ति इसकी चपेट में आ गए। हादसे में जान गंवाने वाले व्यक्ति की पहचान कमलदेव निवासी लगदेवी, उम्र 52 वर्ष, के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की उम्र करीब 49 वर्ष बताई जा रही है और वह दोसड़का, हमीरपुर का निवासी है। घटना की सूचना मिलते ही घायलों को एंबुलेंस की सहायता से उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सुबह से फाइल मांगती रही महिला- नायब तहसीलदार लेते रहे चाय-बिस्कुट के मजे, वीडियो में खुली पोल
हादसे के बाद दोनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने कमलदेव को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरे घायल का उपचार किया गया। एक व्यक्ति की मौत की खबर से परिजनों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ गई। त्योहार से ठीक पहले हुई इस दुखद घटना ने परिवार की खुशियों को गहरे सदमे में बदल दिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल की राजधानी में लगा लंबा जाम, कई घंटों तक फंसी रही AMBULANCE- रॉंग पार्किंग ने किया परेशान
टक्कर के बाद टिप्पर के पलटने और स्कूटी के पैरापिट से टकराने के कारण घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के चलते सड़क मार्ग पर जाम की स्थिति भी पैदा हो गई, जिससे वहां से गुजरने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दुर्घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : सीएम सुक्खू का बड़ा ऐलान: अब इन्हें भी घर निर्माण को मिलेंगे 3 लाख, शुरू की वाल्मीकि आवास योजना
पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना के संबंध में जांच की जा रही है। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।