बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में उस समय हड़कंप मच गया, जब पुल के पास सतलुज नदी में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला। नदी में शव देखकर स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
नदी में तैरता दिखा शव
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के कंदरौर पुल के पास का है। यहां से गुजर रहे कुछ लोगों की नजर सतलुज नदी पर पड़ी। उन्होंने देखा कि नदी में एक शव तैर रहा है। यह देखकर लोग घबरा गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद लोगों ने बिना देर किए पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही सदर थाना बिलासपुर की टीम मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला।
यह भी पढ़ें : आज पंचतत्व में विलीन होंगे MLA नंदलाल : बेटा देगा मुखाग्नि, नेता भी होंगे शामिल
स्थानीय लोगों की मदद से निकाला शव
पुलिस के मुताबिक, सदर थाना बिलासपुर को सूचना मिली थी कि कंदरौर पुल के पास सतलुज नदी में एक महिला का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालने का काम शुरू किया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को नदी से बाहर निकाला गया। इसके बाद फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 1500 रुपए में बिक गया पटवारी, तकसीम के लिए मांगी रिश्वत; FIR दर्ज
टीम ने घटनास्थल और शव की जांच की और जरूरी साक्ष्य जुटाए। मृतका की पहचान तुला देवी पत्नी स्वर्गीय छमारू राम, निवासी गांव व डाकघर शाला, तहसील चच्योट, जिला मंडी के रूप में हुई है। महिला की उम्र 56 साल बताई जा रही है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
पुलिस अधीक्षक बिलासपुर अभिषेक धीमान ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 194 के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है, ताकि उसकी मौत के असली कारणों का पता चल सके।
यह भी पढ़ें : IGMC कर्मी की मदिंर में मौ**त, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
मौत के कारणों का अभी नहीं हुआ खुलासा
फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि महिला की मौत कैसे और किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
