राजनीति

#हादसा

November 4, 2026

IGMC कर्मी की मदिंर में मौ**त, दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया

IGMC में कनिष्ठ सहायक के पद पर थे तैनात

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां मंदिर में माथा टेकने पहुंचे IGMC के 47 वर्षीय कर्मचारी की अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अरुण अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनके निधन से दो बेटियों के सिर से पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया।

मंदिर के गेट पर आया सीने में तेज दर्द

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर से सामने आया है। यहां पर व्यक्ति भगवान हनुमान के दर्शन करने गया था। अचानक उसके सीने में तेज दर्द होने लगा। देखते ही देखते वह वहीं गिर पड़े। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें संभालने और मदद करने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि उन्हें बचाया नहीं जा सका। बताया जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक आने से हुई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 1500 रुपए में बिक गया पटवारी, तकसीम के लिए मांगी रिश्वत; FIR दर्ज

IGMC में कनिष्ठ सहायक के पद पर थे तैनात

मृतक की पहचान अरुण उम्र 47 साल के रूप में हुई है। अरुण मूल रूप से सोलन जिले की अर्की तहसील के रहने वाले थे। वह शिमला के IGMC में कनिष्ठ सहायक के पद पर काम कर रहे थे। इससे पहले वह डैंटल कॉलेज शिमला में भी अपनी सेवाएं दे चुके थे। उनके अचानक निधन की खबर से परिवार और उनके जानने वालों को गहरा सदमा लगा है।

 

यह भी पढ़ें : अगले 2 दिन रेड अलर्ट पर हिमाचल, फ्लैश फ्लड, बाढ़ - बादल फटने की चेतावनी; सावधान रहें लोग

पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए पीछे

अरुण अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं। महज 47 साल की उम्र में उनके इस तरह दुनिया से चले जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके निधन की खबर मिलते ही IGMC प्रशासन, सहकर्मियों और उनके पैतृक क्षेत्र अर्की में शोक की लहर दौड़ गई।

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख