मंडी। आमतौर पर चोरी की घटनाओं में बदमाश सोना.चांदीए नकदी और छोटे कीमती सामान पर हाथ साफ करते हैं। कई मामलों में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी निशाना बनते हैं, लेकिन मंडी जिले से सामने आई यह वारदात पुलिस और स्थानीय लोगों दोनों के लिए हैरानी का विषय बन गई है। यहां चोरों ने न केवल कीमती सामान पर हाथ साफ किया, बल्कि घर के भारी.भरकम फर्नीचर तक उठा ले गए।

बंद पड़े मकानों को बनाया निशाना

घटना सरकाघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे स्थित दो बंद मकानों में हुई। मकान मालिक कामकाज के सिलसिले में बाहर रहते थे, जिससे घर लंबे समय से बंद पड़े थे। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। जब मकान मालिक कई दिनों बाद घर पहुंचे तो मुख्य गेट और कमरों के ताले टूटे मिले। अंदर का नजारा देखकर वे स्तब्ध रह गए। घर का कीमती सामान पूरी तरह गायब था।

 

यह भी पढ़ें : अनुराग का तंज: अपने वित्तीय कुप्रबंधन को छिपाने के लिए RDG का मुद्दा उठा रही सुक्खू सरकार

भारी फर्नीचर तक किया साफ

चोर अपने साथ तीन एलईडी टीवी, गैस सिलेंडर, Water RO, पीतल के बर्तन और अन्य घरेलू सामान ले गए। हैरानी की बात यह रही कि उन्होंने सोफा सेट और डबल बेड जैसे भारी फर्नीचर भी नहीं छोड़े। यहां तक कि रजाइयां और अन्य उपयोगी वस्तुएं भी गायब मिलीं। इतनी बड़ी मात्रा में सामान चोरी होने से आशंका जताई जा रही है कि आरोपियों ने किसी बड़े वाहन का इस्तेमाल किया होगा। बिना योजना और साधन के इस तरह की वारदात को अंजाम देना संभव नहीं माना जा रहा।

 

यह भी पढ़ें : जयराम सरकार ने जनता के पैसे से खड़े किए थे "महल", केंद्र ने लोगों की प्यास बुझाने को भेजा था पैसा

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

मंडी के पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जांच दल संभावित संदिग्धों और वाहन की पहचान में जुटा है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने शुरू किया नया ट्रेंड- शादी से पहले होगी युवाओं की ट्रेनिंग, प्री-मैरिटल सेंटर में लगेगी क्लास

सुरक्षा पर उठे सवाल

इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि राष्ट्रीय राजमार्ग के समीप स्थित मकानों में इस प्रकार की वारदात चिंता का विषय है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। मंडी की यह चोरी इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि यहां चोरों ने केवल कीमती धातु और नकदी ही नहीं, बल्कि घर का भारी सामान तक समेट लिया, जो सामान्य चोरी की घटनाओं से अलग और बेहद चौंकाने वाला है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें