कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक सनसनीखेज मामला सामने आया हैए जहां मात्र 22 साल की एक युवती को चिट्टे की बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि युवती स्थानीय युवकों को नशा बेचने के नेटवर्क से जुड़ी हो सकती है। वहीं] मनाली में अलग कार्रवाई के दौरान पंजाब के तीन युवकों को भी चिट्टे के साथ दबोचा गया है] जिससे जिले में सक्रिय नशा तस्करी के नेटवर्क को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
युवती चिट्टे की खेप संग धरी
जानकारी के अनुसार भुंतर क्षेत्र में पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही थी। इसी दौरान एक युवती की हरकतों पर शक होने पर उसे रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 17.28 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर ही कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए युवती को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 12वीं में फेल होने का दुख नहीं सह पाया छात्र, कमरे में उठाया गलत कदम- सदमे में परिवार
स्थानीय कनेक्शन और जांच जारी
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवती नेपाल की रहने वाली है और सुईभ्रा क्षेत्र में एक स्थानीय युवक से विवाह के बाद रह रही थी। प्रारंभिक जांच में संकेत मिले हैं कि वह क्षेत्र के युवाओं को नशा सप्लाई कर रही थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की सप्लाई कहां से हो रही थी और इस नेटवर्क में और कौन-कौन शामिल हैं।
पंजाब के तीन युवक भी पकड़े
इसी बीच मनाली में पुलिस ने अलग कार्रवाई करते हुए पंजाब के तीन युवकों को 7 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी ने यह साफ कर दिया है कि कुल्लू जिला में बाहरी राज्यों से जुड़े नशा तस्करी के तार भी सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सड़क किनारे खेल रही थी 4 साल की मासूम, सामने से आई कार ने मारी टक्कर- तोड़ा दम
महिलाओं की बढ़ती भूमिका चिंता का विषय
कुल्लू में लगातार सामने आ रहे ऐसे मामलों ने पुलिस और समाज दोनों की चिंता बढ़ा दी है। खासकर नशा तस्करी में महिलाओं और युवतियों की बढ़ती भागीदारी एक गंभीर सामाजिक समस्या के रूप में उभर रही है। पहले जहां इस धंधे में पुरुषों की अधिक संलिप्तता देखी जाती थी, वहीं अब महिलाएं भी इस नेटवर्क का हिस्सा बनती जा रही हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : सड़क पर खड़ी मशीन से टकराई तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे- 3 युवकों की मौ*त
पुलिस की सख्ती जारी
एसपी कुल्लू ने बताया कि दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच तेज कर दी गई है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। उन्होंने कहा कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
