मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सुंदरनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पुंघ फोरलेन पर की गई नाकाबंदी के दौरान अलग-अलग दो वाहनों से लाखों की चरस बरामद की है।

नशे संग 6 युवक गिरफ्तार

दोनों मामलों में छह युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ NDPS स एक्ट के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। अब पुलिस इस बात की जांच में जुटी है कि बरामद चरस कहां से लाई गई थी और इसकी सप्लाई किस नेटवर्क के माध्यम से की जानी थी।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! आज से अगले 3 दिन लगातार होगी भारी बारिश, नदियों-नालों से रहें दूर

कार से मिली 914 ग्राम चरस

पहली कार्रवाई के दौरान पुलिस ने जांच के लिए एक एप्लाइड फॉर कार को रोका। वाहन की तलाशी के दौरान पुलिस को कार से 914 ग्राम चरस मिली। बरामदगी के बाद पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों की पहचान

  • बबलू निवासी गांव खिन्नी, मंडी
  • देवेंद्र कुमार निवासी गांव पनवी, कुल्लू

यह भी पढ़ें- अगस्त में होगा हिमाचल विस मानसून सत्र- खाली मंत्री पद और डिप्टी स्पीकर पर फैसला जल्द

ऑल्टो कार से 512 ग्राम चरस बरामद

इसी दिन पुलिस ने कुल्लू की ओर से आ रही एक ऑल्टो कार को भी जांच के लिए रोका। संदेह होने पर वाहन की गहन तलाशी ली गई, जिसमें 512 ग्राम चरस बरामद हुई। इसके बाद कार में सवार चारों युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

आरोपियों की पहचान

  • हरीश निवासी बरशोगी, कुल्लू
  • रितेश ठाकुर निवासी धवाली, मंडी
  • अखिल देतवालिया निवासी नोहान, हमीरपुर
  • विजय निवासी बकारद, मंडी

यह भी पढ़ें : हिमाचल : छत से गिर कर बुजुर्ग की मौ.त, रिश्तेदार के घर गया था रहने- सदमे में परिवार

मोबाइल फोन और नेटवर्क की होगी गहन जांच

SP मंडी विनोद कुमार ने दोनों मामलों की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ थाना सुंदरनगर में NDPS एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

कहां से खरीदी थी खेप?

उन्होंने बताया कि पुलिस केवल बरामदगी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि पूरे नेटवर्क की तह तक पहुंचने का प्रयास करेगी। जांच के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि चरस की खेप किस व्यक्ति या गिरोह से खरीदी गई थी और इसे प्रदेश या प्रदेश से बाहर किस स्थान पर पहुंचाया जाना था।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : शादी के कुछ ही महीनों बाद पत्नी ने छोड़ा पति, 19 साल चला कोर्ट केस- अब मिला तलाक

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस अब आरोपियों के मोबाइल फोन, कॉल रिकॉर्ड, चैट, डिजिटल डाटा और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की गहन जांच कर रही है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही हैं कि आरोपियों के संबंध किसी बड़े अंतर्राज्यीय नशा तस्करी गिरोह से तो नहीं हैं।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि जांच में किसी बड़े नेटवर्क का खुलासा होता है तो उससे जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंडी पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें