#हादसा

July 12, 2026

हिमाचल : छत से गिर कर बुजुर्ग की मौ.त, रिश्तेदार के घर गया था रहने- सदमे में परिवार

बारिश से बचने के लिए नीचे उतरने लगे, अंधेरे में हो गई बड़ी चूक

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक दर्दनाक और दुखद खबर सामने आई है। यहां पर एक बुजुर्ग व्यक्ति की छत से गिरने के कारण मौके पर मौत हो गई है। हादसे के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 

रिश्तेदार के घर गया था व्यक्ति 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के नगरोटा सूरियां क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुकनाडा से सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार बुजुर्ग सुकनाडा में रहने वाले अपने एक परिचित के घर अक्सर आना-जाना था। शुक्रवार को भी वह उनसे मिलने पहुंचे थे और रात होने पर वहीं रुक गए। परिवार जैसा अपनापन होने के कारण उन्होंने रात का भोजन भी वहीं किया।

यह भी पढ़ें- अगस्त में होगा हिमाचल विस मानसून सत्र- खाली मंत्री पद और डिप्टी स्पीकर पर फैसला जल्द

गर्मी के कारण छत पर सोने का लिया फैसला

बताया जा रहा है कि बीते शुक्रवार रात इलाके में उमस और गर्मी अधिक थी। इसी वजह से छोटू राम ने कमरे के अंदर सोने की बजाय घर की छत पर सोने का फैसला किया। रात का काफी समय सामान्य रूप से बीता, लेकिन आधी रात के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली और तेज बारिश शुरू हो गई।

बारिश से बचने के लिए नीचे उतरने लगे, अंधेरे में हो गई बड़ी चूक

बारिश शुरू होते ही बुजुर्ग व्यक्ति छत से नीचे उतरने के लिए उठे। माना जा रहा है कि रात का अंधेरा और बारिश के कारण उन्हें सही रास्ता दिखाई नहीं दिया। जल्दबाजी में वह सीढ़ियों की तरफ जाने के बजाय छत की दूसरी दिशा में चले गए। जैसे ही वह आगे बढ़े वह सीधे छत से नीचे जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों को जब गिरने की आवाज सुनाई दी तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! आज से अगले 3 दिन लगातार होगी भारी बारिश, नदियों-नालों से रहें दूर

गंभीर चोट लगने से मौके पर ही तोड़ दिया दम

छत से नीचे गिरने के कारण व्यक्ति के शरीर पर गंभीर चोटें आईं, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची और पूरे मामले की जानकारी जुटाई। मृतक की पहचान छोटू राम उम्र 74 साल के रुप में हुई है। 

पुलिस ने कब्जे में लिया शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा अस्पताल

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को अपने कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी कीं। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया, ताकि मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जा सके।

यह भी पढ़ें : दिल्ली से ऑटो लेकर हिमाचल पहुंचे 3 विदेशी पर्यटक- रिज पर पुलिस ने काटा मोटा चालान

एडिशनल एसपी ने की घटना की पुष्टि

एडिशनल SP नूरपुर धर्म चंद वर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला हादसे का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है और पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही पूरे घटनाक्रम की जांच भी की जा रही है, ताकि हादसे से जुड़े सभी तथ्यों को स्पष्ट किया जा सके।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख