सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के महज तीन महीने बाद ही एक नई.नवेली दुल्हन की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी कोई और नहीं, बल्कि उसका पति ही निकला। इतना ही नहीं, ससुराल पक्ष ने अपने बेटे को बचाने के लिए इस हत्या को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पुलिस जांच के दो दिन के भीतर ही सच्चाई सामने आ गई।

 

यह सनसनीखेज मामला कसौली क्षेत्र के शनोगी गांव का है, जहां 38 वर्षीय सुमन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआत में इसे आत्महत्या बताया गया, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट, फॉरेंसिक जांच और परिजनों के आरोपों ने पूरे मामले की तस्वीर बदल दी।

शादी से पहले छिपाई गई थी सच्चाई

जानकारी के अनुसार 23 नवंबर 2025 को सोलन जिले के शनोगी गांव की सुमन की शादी 42 वर्षीय चतर सिंह से हुई थी। यह सुमन की दूसरी शादी थी। 14 साल पहले एक असफल रिश्ते के बाद सुमन ने नई उम्मीदों के साथ नया घर बसाने का फैसला किया था, लेकिन यह रिश्ता दो महीने भी नहीं चल सका। मृतका के भाई ने बताया कि शादी से पहले चतर सिंह और उसके परिवार ने कई अहम बातें छुपाईं। चतर सिंह की यह पहली शादी थी, लेकिन सुमन को शादी के बाद पता चला कि उसके पति को एक गंभीर निजी बीमारी है, जिसके चलते वह पिता नहीं बन सकता।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल को पहले से ज्यादा बजट देगी मोदी सरकार: अनुराग ठाकुर ने खोली झूठ की पोल!

परिवार में शुरू हुआ विवाद

यह सच्चाई सामने आने के बाद सुमन पूरी तरह टूट गई। उसने यह बात अपने करीबी लोगों से भी साझा की। परिजनों का कहना है कि यह विश्वासघात सुमन सहन नहीं कर पाई, जिसके बाद पति.पत्नी के बीच लगातार झगड़े शुरू हो गए। परिजनों के अनुसार विवाद बढ़ते.बढ़ते मारपीट तक पहुंच गया।

 

जनवरी महीने में सुमन अपने मायके चली गई, जहां उसने करीब 10 दिन बिताए। इसके बाद चतर सिंह और उसके पिता सुमन को वापस ले जाने पहुंचे और भरोसा दिलाया कि चतर सिंह का इलाज चल रहा है और सब ठीक हो जाएगा। 30 जनवरी को सुमन अपने पति और ससुर के साथ ससुराल लौट गई, लेकिन अगले ही दिन 31 जनवरी की शाम उसकी मौत हो गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में 8 फरवरी को होगा कुछ बड़ा? सीएम सुक्खू की कैबिनेट बैठक पर टिकी नजरें!

आत्महत्या की गढ़ी गई कहानी

घटना के बाद सुमन के जेठ ने पुलिस को बयान दिया कि सुमन मानसिक तनाव में थी और उसने आत्महत्या कर ली। दावा किया गया कि सुमन ने खुद को कमरे में बंद कर चाकू और कैंची से अपने शरीर पर वार किए, फिर दरवाजा खोलकर बाहर भागी और कुछ दूरी पर गिरकर उसकी मौत हो गई।

जांच में खुली परतें

सूचना मिलने पर पुलिस चौकी कुठाड़ की टीम मौके पर पहुंची। घर के भीतर सुमन का शव खून से लथपथ हालत में मिला। उसके गले और शरीर पर तेजधार हथियारों से किए गए कई गहरे घाव थे। घटनास्थल से चाकू और कैंची भी बरामद की गई। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया और साक्ष्य एकत्र किए गए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: समय पर पंचायत चुनाव करवाने पर संशय, आयोग के निर्देश नहीं मान रही अफसरशाही !

मायका पक्ष ने लगाए हत्या के आरोप

इसी दौरान मृतका के मायके पक्ष ने खुलकर आरोप लगाए कि सुमन की हत्या की गई है और आत्महत्या की झूठी कहानी रची जा रही है। सुमन की रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि उन्हें मोबाइल फोन से झगड़े की सूचना मिली थी और जब वे मौके पर पहुंचे, तो सुमन मृत अवस्था में पाई गई। ग्रामीणों और परिजनों ने भी एक सुर में हत्या का आरोप लगाया। पुलिस पूछताछ में ससुराल पक्ष के बयानों में कई विरोधाभास सामने आए।

आरोपी पति गिरफ्तार

रविवार देर शाम पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी पति चतर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसे अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब यह जानने का प्रयास कर रही है कि झगड़े की असली वजह क्या थी और हत्या किस तरह की गई।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में होने जा रही है बंपर भर्ती, 300 के करीब युवाओं को मिलेगी नौकरी; जानें डिटेल

पुलिस का बयान

डीएसपी परवाणू अनिल शर्मा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, लेकिन हत्या के वास्तविक कारणों की पुष्टि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। आरोपी से गहन पूछताछ जारी है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें