#रोजगार

February 2, 2026

हिमाचल में होने जा रही है बंपर भर्ती, 300 के करीब युवाओं को मिलेगी नौकरी; जानें डिटेल

कैंपस साक्षात्कार से होगा चयन, नहीं देनी होगी लिखित परीक्षा

शेयर करें:

Job News

सोलन। हिमाचल प्रदेश में बेरोजगारी का दंश झेल रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। हिमाचल में 300 के करीब पदों पर भर्ती निकली है। यह सभी पद एक बड़ी कंपनी द्वारा भरे जाएंगे। बड़ी बात यह है कि इन पदों पर भर्ती के लिए किसी तरह की कोई भी लिखित परीक्षा नहीं होगी। मात्र साक्षात्कार के माध्यम से इन पदों पर युवाओं की भर्ती की जाएगी। इस भर्ती की जानकारी जिला रोजगार अधिकारी सोलन जगदीश कुमार ने दी है। 

कौन-कौन सी कंपनियां कितने पदों पर करेगी भर्ती

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला में विभिन्न कंपनियां 297 पदों पर भर्ती करने जा रही हैं। जिसमें मैसर्ज़ वीनस रेमेडिज लिमिटेड बद्दी द्वारा 25 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके अलावा मैसर्ज़ विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज बद्दी 115 पदों पर भर्ती करेगी। मैसर्ज़ ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटिड नालागढ़ 150 पदों पर और मैसर्ज़ क्लब महिंद्रा कण्डाघाट में 7 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बरसी चांदी : आज भी कई जिले अलर्ट पर, अगले 48 घंटे जमकर होगी बारिश-बर्फबारी

किन पदों पर होगी भर्ती

  • मैसर्ज़ वीनस रेमेडिज लिमिटेड बद्दी द्वारा पेंटर, हेल्पर व एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर के 25 पदों पर भर्ती होगी।
  • मैसर्ज़ विंसम टेक्सटाइल इंडस्ट्रीज बद्दी में हेल्पर, डोफर, वाइंडर, फीटर, इलेक्ट्रिीशियन के 115 पदों पर भर्ती होगी।
  • मैसर्ज़ ईस्टमैन ऑटो एंड पावर लिमिटिड नालागढ़ में आईटीआई व नॉन आईटीआई के 150 पदों पर भर्ती होगी।
  • मैसर्ज़ क्लब महिंद्रा कंडाघाट में रूम अटेंडेंट, हाउसकीपिंग व सुपरवाइजर के 07 पदों पर भर्ती की जाएगी।

कब और कहां होंगे साक्षात्कार

इन सभी पदों पर भर्ती के लिए कंपनी द्वारा 06 फरवरी 2026 को कैंपस साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। कैंपस साक्षात्कार का आयोजन जला रोजगार कार्यालय सोलन में 6 फरवरी 2026 को सुबह 10:30 बजे शुरू होगा। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पति बना ह.त्यारा : मामूली झगड़े में पत्नी पर किए कई वार, 3 महीने पहले ही हुई थी शादी

शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा

इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की शैक्षणिक योग्यता 10वीं और 12वीं पास के अलावा फिटर, इलेक्ट्रीशियन, एचएम, आईटीआई (सभी ट्रेड) बी फार्मा निर्धारित की गई है।
इसके अलावा इन पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा भी निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी की आयु सीमा 20 से लेकर 38 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।

आवेदन प्रक्रिया

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि इन पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों को विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस पर लॉगइन टैब के माध्यम से पंजीकृत करने के उपरांत अपनी रेजिस्ट्रेशन प्रोफाइल पर कंपनी द्वारा अधिसूचित किए पदों पर शैक्षणिक योग्यता के अनुसार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पूर्व प्रत्येक आवेदक का नाम रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना अनिवार्य है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के युवकों को चिट्टा सप्लाई करने आए थे दो पंजाबी, पुलिस ने आधी रात को रंगे हाथों धरे

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए विभागीय पोर्टल ईईएमआईएस और जिला रोजगार कार्यालय सोलन से भी संपर्क कर सकते हैं। जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार इच्छुक उम्मीदवार अपनी योग्यता संबंधी सभी अनिवार्य प्रमाण पत्र व दस्तावेज सहित जिला रोजगार कार्यालय में छह फरवरी को सुबह साढ़े 10 बजे पहुंच कर कैंपस इंटरव्यू में भाग ले सकेंगे। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख