सोलन। नशे के कारोबार में लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा चिट्टे तस्करी का मास्टरमाइंड आखिरकार हिमाचल पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। पंजाब से हुई इस बड़ी गिरफ्तारी ने न सिर्फ नशा तस्करों में हड़कंप मचा दिया है, बल्कि कई राज्यों में फैले चिट्टा नेटवर्क की परतें भी खुलने लगी हैं। माना जा रहा है कि यह कार्रवाई नशे के खिलाफ चल रही मुहिम में अब तक की सबसे बड़ी सफलताओं में से एक है।
कुनिहार में नशा तस्करी का पर्दाफाश
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला सोलन में चिट्टे के खिलाफ चल रही मुहिम के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कुछ दिन पहले SIU (सिम्बायोसिस इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी) टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि कुनिहार इलाके में नशे की तस्करी हो रही है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में एक और म*र्डर : पत्थरों के बीच बॉडी को दबाने की कोशिश, गर्दन-माथे पर मिले निशान
चिट्टे के साथ आरोपी गिरफ्तार
इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कुनिहार के कोठी चौक में दबिश दी और एक युवक को 10 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ लिया। गिरफ्तार युवक की पहचान चमन ठाकुर उम्र 30 साल निवासी गांव चम्यावल, जिला सोलन के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत उसके खिलाफ कुनिहार थाने में NDPS एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
3 दिन का मिला पुलिस रिमांड
इसके बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 3 दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से सख्ती से पूछताछ की और उसके मोबाइल समेत अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल का सुमित नीले ड्रम में...आखिर क्यों किया ऐसा? वीडियो देख हर कोई हैरान
पूछताछ में किया मास्टरमाइंड का खुलासा
पूछताछ में चमन ठाकुर ने कबूल किया कि वह यह चिट्टा ढकोली, जीरकपुर (पंजाब) से लेकर आया था। यह खुलासा होते ही सोलन पुलिस हरकत में आ गई और एक टीम को तुरंत पंजाब रवाना किया गया।
पुलिस ने दबोचा मुख्य सप्लायर
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए जीरकपुर में दबिश दी और इस मामले के मुख्य आरोपी व सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके पास से करीब 7 ग्राम चिट्टा भी बरामद किया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : कड़ाके की ठंड में अकड़ा युवक, फोन पर बात करते तोड़ा दम- होटल के बाहर पड़ा मिला
पहले से नशा तस्करी में सक्रिय था आरोपी
जांच में सामने आया है कि आरोपी कोई नया नाम नहीं है, बल्कि वह लंबे समय से नशा तस्करी के धंधे में शामिल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक वह पहले भी शिमला के बालूगंज थाना में दर्ज मामले में गिरफ्तार हो चुका है।
जमानत पर जेल से बाहर आया था तस्कर
इसके अलावा वर्ष 2025 में कुनिहार थाने में दर्ज एक अन्य केस में उससे 122 ग्राम से ज्यादा चिट्टा बरामद किया गया था। खास बात यह है कि आरोपी विशाल 19 दिसंबर 2025 को ही कोर्ट से जमानत पर जेल से बाहर आया था, लेकिन बाहर आते ही उसने फिर से नशा तस्करी शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : बच्चियों को बचाने के लिए चलती ट्रेन के आगे कूदा रितिक, गंवाई टांग- कल मिलेगा बड़ा सम्मान
आरोपी की पहचान
विशाल ठाकुर उम्र 26 साल निवासी आदर्श एन्क्लेव, ढकोली, एसएएस नगर (मोहाली) जिला पंजाब के रुप में हुई है।
5 दिन की पुलिस हिरासत में लिया आरोपी
SP सोलन गौरव सिंह ने मामले पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी विशाल ठाकुर को कोर्ट में पेश कर 5 दिन की पुलिस हिरासत में लिया गया है। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नशा तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि नशे के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
