शिमला। हिमाचल की राजधानी शिमला में एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी और बच्चों को मिर्च का धुंआ देकर प्रताड़ित किया। शख्स ने कमरे में मिर्च का धुंआ डालकर पत्नी और और बच्चों को अंदर बंद कर दिया। जिससे पत्नी और उसके दोनों बच्चों का कमरे में दम घुटने लगा और सांस लेना मुश्किल हो गया। किसी तरह कमरे का दरवाजा तोड़ कर यह लोग बाहर निकले और अपनी जान बचा पाए। पति की प्रताड़ना का शिकार हुई महिला ने पुलिस थाना में पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। 

शिमला के सुन्नी से सामने आया मामला

दरअसल यह मामला शिमला जिला के सुन्नी क्षेत्र का है। यहां एक शख्स ने शराब के नशे में अपने ही परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार किया। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत सुन्नी पुलिस थाना में दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85ए 127;2द्ध और 351 ;2द्ध के तहत मामला दर्ज हुआ है। यह शिकायत महिला ने अपने पति टेक चंद निवासी सुन्नी के खिलाफ दर्ज करवाई है।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार ने तलाश लिया हड़ताली पटवारी-काननूगो का विकल्प, कार्रवाई की भी तैयारी

पत्नी और बच्चों को किया प्रताड़ित

पुलिस को सौंपी शिकायत में सुन्नी के चनावग गांव की डिंपल ने बताया कि उसका पति टेक चंद अकसर शराब के नशे में घर आता है और उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। महिला ने बताया कि 25 फरवरी की रात को उसका पति शराब पीकर घर आया और उसने खौफनाक हरकत को अंजाम दे दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हैवी स्नोफॉल- सैंकड़ों स्कूल बंद, कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट- सड़कें ठप

 

डिंपल के अनुसार पहले तो उसके पति ने उसके साथ झगड़ा किया और उसके बाद उसने एक थाली में आग जलाई और उसमें बहुत सारी मिर्च डाल दी। जब थाली से मिर्च का धुंआ उठने लगा तो पति ने उस थाली को पत्नी के कमरे में रख दिया और बाहर से दरवाजा बंद कर दिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी कर्मचारी होंगे डिमोट, रिकवरी भी होगी- फरमान जारी

कमरे में पत्नी और बच्चों का घुटने लगा दम

डिंपल ने बताया कि कमरे में उसके 7 व 12 साल के दो बेटे भी मौजूद थे। मिर्च के धुंए से तीनों की आंखों में जलन शुरू हो गई और दम घुटने जैसी स्थिति बन गई। कमरे के अंदर घुटन बढ़ने लगी और दोनों बच्चों की हालत ज्यादा बिगड़ने लगी तो डिंपल ने हिम्मत जुटाई और पूरी ताकत लगाकर दरवाजे को तोड़ा। जैसे.तैसे वह अपने बच्चों को लेकर घर से बाहर निकलने में सफल रही।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में लड़की उठा ले गए बदमाश: फोन पर बताया- आपकी बेटी हमारे कब्जे में है..

पहले भी कर चुका है प्रताड़ित

पति की प्रताड़ना से त्रस्त डिपंल ने बुधवार को पुलिस थाना सुन्नी में पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई और पुलिस से लगाई न्याय की गुहार लगाई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका पति पहले भी कई बार उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित कर चुका है, लेकिन इस बार उसकी हरकत ने उसके साथ उसके दोनों बच्चों की जान को भी खतरे में डाल दिया।

 

यह भी पढ़ें : MC शिमला बजट सेशन: प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा, पानी की दरों में भी बढ़ोतरी- जानें पूरी खबर

पुलिस कर रही मामले की जांच

महिला की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया। सुन्नी थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में निष्पक्ष जांच की जाएगी। पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ता पत्नी और उसके दोनों बच्चों की हालत सही है।

 

पुलिस की मानें तो टेकचंद पहले भी अपनी पत्नी के साथ मारपीट कर चुका है। जिसकी शिकायत पुलिस में भी आई थी, लेकिन बाद में पंचायत के समझाने पर टेकचंद शांत हो गया, लेकिन उसके बाद दोबारा उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट और प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें