#अपराध
February 27, 2025
हिमाचल में लड़की उठा ले गए बदमाश: फोन पर बताया- आपकी बेटी हमारे कब्जे में है..
कॉलेज से नहीं लौटी- परिजनों को आया फोन
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला स्थित एक छात्रा के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने छात्रा की तलाश के लिए हर संभव प्रयास करने का वादा किया है।
जानकारी के अनुसार, 26 फरवरी को सुबह लगभग 9:00 बजे छात्रा अपनी सामान्य दिनचर्या के अनुसार कॉलेज के लिए निकली थी। लेकिन दोपहर 3:41 बजे उसके परिजनों को अचानक उसके फोन से कॉल आई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने बताया कि छात्रा उसके कब्जे में है, इसके बाद कॉल काट दी गई।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में हैवी स्नोफॉल- सैंकड़ों स्कूल बंद, कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट- सड़कें ठप
इसके बाद परिजनों ने बेटी की तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। जब उनकी चिंता और बढ़ गई, तो उन्होंने मामले की सूचना बालूगंज पुलिस स्टेशन में दी। पुलिस ने प्राथमिक जांच के आधार पर अपहरण की धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी कर्मचारी होंगे डिमोट, रिकवरी भी होगी- फरमान जारी
पुलिस ने युवती के फोन से कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान पता करने का प्रयास लगाया जा रहा है और शक के दायरे में आए लोगों से पूछताछ भी की जा रही है। इसके अलावा, पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। DSP शिमला शक्ति सिंह ने बताया कि युवती की तलाश के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है और मामले के सभी पहलुओं पर ध्यान दिया जा रहा है।