#विविध

February 27, 2025

MC शिमला बजट सेशन: प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा, पानी की दरों में भी बढ़ोतरी- जानें पूरी खबर

शहरवासियों को राहत की उम्मीदें- बजट सत्र जारी

शेयर करें:

himachal news

शिमला। हिमाचल प्रदेश की शिमला नगर निगम कांग्रेस शासन में दूसरा वार्षिक बजट पेश कर रही है। आज महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल द्वारा पेश किया जा रहा है। इसमें शिमला शहर के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं।

प्रॉपर्टी टैक्स बढ़ा

बजट में प्रॉपर्टी टैक्स में चार प्रतिशत और कूड़ा शुल्क में दस प्रतिशत बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। इसके साथ ही पानी की दरों में भी दस प्रतिशत की वृद्धि होगी। हालांकि, इस सब के बीच शहरवासियों की नजरें इस बजट पर हैं कि निगम शहरवासियों को किस तरह की राहत प्रदान करेगा।  

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में हैवी स्नोफॉल- सैंकड़ों स्कूल बंद, कई क्षेत्रों में ब्लैक आउट- सड़कें ठप

लोगों ने भी भेजे है सुझाव

शिमला शहर के विभिन्न क्षेत्रों से लोगों ने निगम को अपने सुझाव भेजे हैं। कनलोग निवासी सुभाष वर्मा ने बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन क्लब खोलने की मांग की है, वहीं शिमला व्यापार मंडल के सह सचिव तरुण राणा ने बाजारों में बिजली तार भूमिगत करने और नालियों की सफाई नियमित करने की आवश्यकता जताई है। न्यू शिमला की निवासी प्रेमलता ने महिलाओं के लिए रोजगार संबंधित योजनाओं को बजट में शामिल करने की अपील की है।

 

यह भी पढ़ें :  हिमाचल में लड़की उठा ले गए बदमाश: फोन पर बताया- आपकी बेटी हमारे कब्जे में है..

नगर निगम को भेजे गए प्रमुख सुझाव 

  • हर वार्ड में पार्किंग और पार्क की सुविधा।
  • लावारिस कुत्तों और बंदरों से राहत।
  • बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन क्लब और रीडिंग रूम।
  • शहर में नालियों और फुटपाथ का निर्माण।
  • खेल मैदानों और ओपन जिम का निर्माण।
  • पीने के पानी की नियमित आपूर्ति और सीवरेज लाइन से जुड़े हर घर के लिए प्रावधान।  

यह भी पढ़ें : हिमाचल में सरकारी कर्मचारी होंगे डिमोट, रिकवरी भी होगी- फरमान जारी

इस बार का बजट बढ़ा

पिछले साल नगर निगम का पहला वार्षिक बजट 247.44 करोड़ रुपये का था। इस साल निगम का वार्षिक बजट 250 से 270 करोड़ रुपये के बीच रहने की संभावना है। बजट में शहरवासियों को 24 घंटे पानी देने, वंडर पार्क बनाने, नए नगर निगम परिसर के निर्माण और अन्य कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की घोषणाएं की जा सकती हैं। इसके अलावा, निगम कई सेवाओं को ऑनलाइन करने की योजना बना रहा है जो  बजट में शामिल हो सकती है।  

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख