कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। आम तौर पर जब पति-पत्नी का झगड़ा थाने तक पहुंचता है और वहां समझौता हो जाता है, तो माना जाता है कि मामला खत्म हो गया। लेकिन यहां तो कहानी कुछ ही मिनटों में पलट गई।

रिश्ते में चल रहा था तनाव 

जानकारी के मुताबिक जिला कुल्लू के पर्यटक स्थल मनाली में रह रहे दो पति-पत्नी के बीच काफी समय से आपसी विवाद चल रहा था। दोनों के रिश्ते में तनाव इतना बढ़ गया था कि बात पुलिस तक पहुंच गई। इसके बाद मनाली पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने बुलाया, ताकि बातचीत के जरिए मामला सुलझाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: होटल के कमरे में पड़ा मिला विदेशी पर्यटक- थम चुकी थीं सांसें, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दोनों को समझाया और झगड़ा खत्म किया 

थाने में दोनों की काउंसलिंग की गई। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया कि छोटी-छोटी बातों पर घर तोड़ना सही नहीं होता। काफी देर तक बातचीत चली। आखिरकार दोनों ने कहा कि वे पुरानी बातों को भूलकर नई शुरुआत करना चाहते हैं। पुलिस के सामने उन्होंने साथ रहने की कसम खाई और भविष्य में झगड़ा न करने का भरोसा दिया।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल में बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़- 3 अरेस्ट, एक नवजात का रेस्क्यू- पंजाब तक फैला है जाल

 

इसके बाद लिखित समझौता भी तैयार किया गया और दोनों को घर जाने की अनुमति दे दी गई। पुलिस ने बताया कि रतन सिंह खोखर और उनकी पत्नी दलजीत कौर दोनों पंजाब के मोगा के रहने वाले हैं। 

रास्ता रोक की पति की पिटाई

लेकिन असली ड्रामा तो थाने से बाहर निकलने के बाद शुरू हुआ। आरोप है कि जैसे ही रतन सिंह कुछ दूरी पर पहुंचे, उनकी पत्नी दलजीत कौर और उनकी सास ने उनका रास्ता रोक लिया। देखते ही देखते कहासुनी शुरू हो गई और मामला हाथापाई तक पहुंच गया। बताया जा रहा है कि दोनों महिलाओं ने मिलकर रतन सिंह की पिटाई कर दी।

 

यह भी पढ़ें :हिमाचल : घर में तोड़फोड़ का काम बना काल- खेलते बच्चे पर गिरी ईंट, अस्पताल में तोड़ा दम

पत्नी ने पति को झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

इस दौरान रतन सिंह के वकील भी वहां मौजूद थे। उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन माहौल इतना गर्म हो चुका था कि कोई सुनने को तैयार नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सड़क पर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। आरोप है कि पत्नी ने पति को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी, जिससे मामला और बिगड़ गया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

सड़क पर बढ़ते हंगामे को देखकर पुलिस को दोबारा मौके पर पहुंचना पड़ा। इस पूरे घटनाक्रम के बाद रतन सिंह ने अपनी पत्नी और सास के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: सुनसान जगह खड़ी कार में 2 युवतियों संग मिला एक युवक, बड़े गिरोह का हुआ पर्दाफाश

दोषी पाए जाने पर होगी कार्रवाई

SP  मदन लाल ने कहा कि थाने में समझौता होने के तुरंत बाद इस तरह की मारपीट करना कानून का उल्लंघन है। उन्होंने साफ किया कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें