#अपराध
February 22, 2026
हिमाचल: होटल के कमरे में पड़ा मिला विदेशी पर्यटक- थम चुकी थीं सांसें, जांच में जुटी पुलिस
कैथू में विदेशी सैलानी अचेत मिला, आईजीएमसी में घोषित मृत
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में एक विदेशी पर्यटक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। कैथू क्षेत्र के एक होटल में ठहरे 86 वर्षीय ब्रिटिश नागरिक कमरे में अचेत मिले। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को सुरक्षित रखकर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
मृतक की पहचान 86 वर्षीय बैरी एलविन मोस के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार वह शुक्रवार रात कैथू स्थित होटल में ठहरे थे और उन्हें कमरा नंबर 103 आवंटित किया गया था। होटल स्टाफ के मुताबिक उन्होंने थोड़ी मात्रा में शराब का सेवन भी किया था।
यह भी पढ़ें :हिमाचल में बच्चा तस्करी गिरोह का भंडाफोड़- 3 अरेस्ट, एक नवजात का रेस्क्यू- पंजाब तक फैला है जाल
रात के समय जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो स्टाफ को संदेह हुआ। दूसरी चाबी से दरवाजा खोलने पर वह फर्श पर अचेत अवस्था में पड़े मिले। तत्काल इसकी सूचना बालूगंज पुलिस को दी गई।
यह भी पढ़ें :हिमाचल : घर में तोड़फोड़ का काम बना काल- खेलते बच्चे पर गिरी ईंट, अस्पताल में तोड़ा दम
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और उन्हें उपचार के लिए IGMC ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।पुलिस ने कमरे से आवश्यक साक्ष्य एकत्रित कर उसे आगामी जांच तक सील कर दिया है। भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें :मंडी शिवरात्रि में स्थान बदलने से देवता नाराज- देव नियम तोड़ने पर दी चेतावनी, भुगतने होंगे परिणाम
मामले की जानकारी यूके के दूतावास को दे दी गई है। दूतावास से जवाब मिलने के बाद ही आगे की औपचारिकताएं पूरी की जाएंगी। मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस मामले के हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल घटना को लेकर कई पहलुओं की पड़ताल जारी है।