#अपराध
February 21, 2026
हिमाचल: सुनसान जगह खड़ी कार में 2 युवतियों संग मिला एक युवक, बड़े गिरोह का हुआ पर्दाफाश
गाड़ी में रखी बोरी में मिली चोरी की कॉपर केबल, तीन लोग गिरफ्तार
शेयर करें:

शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में पुलिस ने एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने दो युवतियों और एक युवक को गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा तब हुआ, जब स्थानीय लोगों ने सुनसान जगह पर एक कार को खड़े देखा। पुलिस ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस को कार में दो युवतियां बैठी मिलीं। तलाशी लेने पर इन युवतियों के पास से जो पुलिस को मिला उसे देख कर पुलिस भी दंग रह गई। पुलिस ने तुरंत इन दोनों युवतियों और उनके साथी युवक को हिरासत में ले लिया।
दरअसल शिमला पुलिस ने चोरी की एक संगठित वारदात का सनसनीखेज खुलासा किया है। शिमला के बालूगंज क्षेत्र में कॉपर केबल चोरी कर उसे कबाड़ में बेचने की फिराक में घूम रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। हैरानी की बात यह है कि गिरफ्तार आरोपियों में दो युवतियां भी शामिल हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई कॉपर तार बरामद कर ली है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, शादी करूंगा कह युवक ने कई बार नोची युवती; अब मुकरा
यह पूरा मामला शिमला के मानला गांव क्षेत्र से जुड़ा है। स्थानीय निवासी द्वारा दी गई सूचना के बाद पुलिस हरकत में आई। सूचना में बताया गया कि एक गाड़ी संदिग्ध हालात में खड़ी है और उसमें दो महिलाएं बैठी हुई हैं। थाना बालूगंज की टीम ने मौके पर पहुंचकर तुरंत वाहन की घेराबंदी की और तलाशी अभियान शुरू किया।
तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन के अंदर एक सफेद बोरी दिखाई दी। जब बोरी खोली गई तो उसमें कॉपर केबल के टुकड़े मिले, जिन्हें हाल ही में काटा गया प्रतीत हो रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपी इन तारों को कबाड़ के रूप में बेचने की योजना बना रहे थे। पुलिस ने मौके पर ही तीनों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : सामान ढुलाई कर रहा ट्रक खाई में समाया, चालक ने मौके पर तोड़ा दम- सदमे में परिवार
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार महिलाओं की पहचान 28 वर्षीय मनीषा और 20 वर्षीय संगीता के रूप में हुई है, जो मूल रूप से बिहार के दरभंगा जिले की रहने वाली बताई गई हैं। दोनों फिलहाल शिमला के फागली क्षेत्र में अस्थायी रूप से रह रही थीं। तीसरे आरोपी की पहचान 21 वर्षीय मनोज कुमार के रूप में हुई है, जो लोअर फागली का निवासी है।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की बड़ी पहल- गरीब बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, हर महीने देगी इतने पैसे
पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि क्या यह गिरोह शहर में हुई अन्य कॉपर तार चोरी की घटनाओं में भी शामिल रहा है। आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की जा रही है और उनके आपराधिक रिकॉर्ड की भी पड़ताल की जा रही है।
इस घटना के बाद शिमला पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी संदिग्ध गतिविधि या अजनबी वाहन दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। अधिकारियों का कहना है कि जनता के सहयोग से ही अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है।
समय रहते मिली सूचना और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़े नुकसान को रोका जा सका। कॉपर केबल की चोरी से बिजली और संचार सेवाएं प्रभावित हो सकती थीं। फिलहाल पुलिस इस पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ने में जुटी है और उम्मीद है कि जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य राज भी सामने आएंगे।