#हादसा
February 22, 2026
हिमाचल : घर में तोड़फोड़ का काम बना काल- खेलते बच्चे पर गिरी ईंट, अस्पताल में तोड़ा दम
भवारना के जलाख में 11 साल के मासूम की दर्दनाक मौत
शेयर करें:

कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के भवारना क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है, जहां घर में चल रहे तोड़फोड़ के काम के दौरान गिरी एक ईंट ने 11 साल के मासूम की जिंदगी छीन ली। खेल का एक पल ऐसा मोड़ लेकर आया, जिसने पूरे गांव को गहरे सदमे में डाल दिया।
पुलिस थाना भवारना के अंतर्गत पंचायत डरोह के वार्ड नंबर-5 स्थित गांव जलाख में निवासी केहर सिंह के घर में पुरानी कच्ची रसोई को हटाने का कार्य चल रहा था। मजदूर दीवारों की ईंटें गिरा रहे थे। इसी दौरान घर और आसपास के कुछ बच्चे वहीं खेल रहे थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सुनसान जगह खड़ी कार में 2 युवतियों संग मिला एक युवक, बड़े गिरोह का हुआ पर्दाफाश
बताया गया कि केहर सिंह के परिवार का 11 वर्षीय ग्रितिक खेलते-खेलते उस हिस्से के पास पहुंच गया, जहां दीवार गिराई जा रही थी। अचानक ऊपर से ढीली हुई एक ईंट सीधे उसके सिर पर आ गिरी। चोट गंभीर थी और बच्चा वहीं गिर पड़ा।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती, शादी करूंगा कह युवक ने कई बार नोची युवती; अब मुकरा
परिजन तुरंत घायल बच्चे को भवारना अस्पताल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि परिजन उसे टांडा ले जाने की बजाय पालमपुर के एक निजी अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : CM सुक्खू की बड़ी पहल- गरीब बेटियों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, हर महीने देगी इतने पैसे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार शव का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा, ताकि मौत के सही कारणों की आधिकारिक पुष्टि की जा सके। मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जिस आंगन में बच्चे खेल रहे थे, वहीं अब सन्नाटा पसरा हुआ है।