पालमपुर (कांगड़ा)। हिमाचल के एक युवक की कनाडा में मौत हो गई है। युवक की मौत की खबर जैसे ही उसके परिजनों को मिली तो उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिवार ने पाई पाई जोड़ कर बेटे को स्टडी बीजा पर कनाडा भेजा था, लेकिन बेटे की मौत की खबर ने उन्हें अंदर तक तोड़ दिया है। मामला कांगड़ा जिला के उपमंडल पालमपुर से सामने आया है।

30 साल के युवक की कनाडा में संदिग्ध मौत

मिली जानकारी के अनुसार उपमंडल पालमपुर की ग्राम पंचायत डरोह के तहत गांव देवी से ताल्लुक रखने वाला 30 वर्षीय आशीष चौधरी एक दुखद हादसे का शिकार हो गया। कनाडा में संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई, जिससे उसके परिवार पर मानो दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हो। जवान बेटे की असमय मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कोर्ट में संजौली मस्जिद निर्माण से मुकरा वक्फ बोर्ड, केस से खुद को कर लिया अलग

पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी करने लगा था युवक

बताया जा रहा है कि आशीष चौधरी करीब एक वर्ष पूर्व स्टडी वीजा पर कनाडा गया था और वहां उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहा था। दो महीने पहले ही उसने अपनी पढ़ाई पूरी की थी और एक स्थानीय कंपनी में नौकरी भी शुरू कर दी थी। वह कनाडा में भविष्य संवारने के सपनों के साथ वीजा एक्सटेंशन की प्रक्रिया में भी लगा हुआ था।

बुधवार को की थी मां से फोन पर बात

आशीष की मां चंपा रानी ने बुधवार को बेटे से अंतिम बार फोन पर बात की थी। इसके बाद आशीष से परिवार का कोई संपर्क नहीं हो पाया। शुक्रवार तक जब कोई संदेश या कॉल नहीं आया, तो परिवार में चिंता की लहर दौड़ गई। शनिवार सुबह एक अनजान नंबर से आई कॉल ने जैसे पूरे परिवार की दुनिया ही उजाड़ दी। फोन पर बताया गया कि आशीष अब इस दुनिया में नहीं रहा।

 

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी करेंगे हिमाचल के आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा ! प्रभावितों में जगी विशेष राहत की उम्मीद

दोस्त ने फोन पर दी जानकारी

कनाडा में रहने वाले आशीष के एक मित्र ने जब कई दिनों तक उसका कोई अता.पता नहीं पाया, तो वह उसके निवास स्थान पर गया। वहां आशीष का कमरा अंदर से बंद मिला। आवाजें लगाने और दरवाजा खटखटाने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, जहां बैड पर आशीष का शव पड़ा मिला। प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। स्थानीय पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है।

 

यह भी पढ़ें : मणिमहेश यात्रा में कितने लोगों की गई जा*न, मंत्री जगत नेगी ने कर दिया खुलासा; आप भी जानें

परिवार को लगा गहरा सदमा

इस हृदयविदारक खबर के बाद से चौधरी परिवार सदमे में है। मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है। आशीष अपने परिवार की उम्मीदों और सपनों का केंद्र था। माता.पिता ने बड़े अरमानों से बेटे को विदेश भेजा थाए लेकिन अब उसकी लाश तक का इंतजार करना पड़ रहा है। परिवार लगातार कनाडा स्थित भारतीय एम्बेसी और प्रशासन से संपर्क कर रहा है ताकि बेटे का पार्थिव शरीर स्वदेश लाया जा सके।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल: हेलीपैड के पास मिला इंसान का सि*र, किसी बड़ी साजिश की आशंका !

 

गांव देवी और आसपास के इलाके में आशीष की मौत की खबर से शोक की लहर है। ग्रामीण लगातार परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैंए लेकिन जवान बेटे को खोने का गम शब्दों में बयान करना असंभव है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।