राजनीति

#अपराध

November 25, 2026

हिमाचल : पटवारी भर्ती परीक्षा में सामने आया मुन्ना भाई कांड, महिला से मिला फोन- पुलिस केस दर्ज

CCTV फुटेज से जुटाए जा रहे सबूत

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Hamirpur News

हमीरपुर। हर परीक्षा में कई उम्मीदवार दिन-रात मेहनत करके अपनी किस्मत आजमाने पहुंचते हैं। लेकिन कुछ लोग मेहनत के बजाय गलत तरीके अपनाकर आगे निकलने की कोशिश करते हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर से सामने आया है। यहां पटवारी भर्ती (पोस्ट कोड-25027) की परीक्षा के दौरान एक महिला के पास मोबाइल फोन मिलने से परीक्षा केंद्र में हड़कंप मच गया।

महिला अभ्यर्थी की गतिविधियां लगीं संदिग्ध

बता दें कि मंगलवार को राज्य चयन आयोग हमीरपुर की ओर से पटवारी भर्ती (पोस्ट कोड-25027) की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान मंडी जिले के नेरचौक स्थित विजय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट परीक्षा केंद्र में दूसरी शिफ्ट के दौरान परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ को एक महिला अभ्यर्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। 

 

यह भी पढ़ें : तेज रफ्तार पिकअप ने उजाड़ा परिवार, 25 वर्षीय युवक को रौंदा- जुड़वा भाई बेसुध

 

महिला अभ्यर्थी की पहचान राजिका निवासी सरकाघाट के रूप में हुई है। शक होने पर परीक्षा केंद्र प्रबंधन ने तुरंत परीक्षा कक्ष में लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। जांच के दौरान सामने आया कि महिला अभ्यर्थी परीक्षा के दौरान अपने पास मोबाइल फोन रखे हुए थी।

बल्ह थाने में दर्ज हुआ मामला

मामले की जानकारी मिलते ही परीक्षा केंद्र के प्रतिनिधियों ने पुलिस थाना बल्ह में लिखित शिकायत दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने महिला अभ्यर्थी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन कैसे पहुंचा।

 

यह भी पढ़ें : कुत्ते के चक्कर में थम गई व्यक्ति की सांसें, बेटे के घर लौटने का इंतजार कर रहे थे परिजन

CCTV फुटेज से जुटाए जा रहे सबूत

पुलिस और संबंधित अधिकारियों की ओर से परीक्षा केंद्र में लगे CCTV कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। इसके अलावा मामले से जुड़े इलेक्ट्रॉनिक और अन्य सबूत भी जुटाए जा रहे हैं। जांच के दौरान यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल किया गया था या नहीं और इसमें किसी अन्य की भूमिका तो नहीं थी। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षा केंद्र के स्टाफ की भूमिका पर भी उठे सवाल

इस घटना के बाद परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। आखिर परीक्षा केंद्र के अंदर मोबाइल फोन प्रतिबंधित होने के बावजूद महिला अभ्यर्थी तक यह कैसे पहुंचा? क्या प्रवेश के समय जांच में कोई चूक हुई थी? फिलहाल इन सवालों के जवाब जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख