कांगड़ा। जिस उम्र में बच्चों को अपनी पढ़ाई और करियर पर ध्यान देना चाहिए, उस उम्र में कुछ नाबालिग नशे के जाल में फंसकर अपना भविष्य बर्बाद कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग दो किलो चरस बरामद की है। 

युवकों से मिला चरस का जखीरा

मामले में पुलिस ने कुल 7 आरोपियों को दबोचा- जिसमें एक 17 वर्षीय नाबालिग शाामिल है। पुलिस ने खेप को कब्जे में लेकर 6 युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। जबकि, नाबालिग लड़के जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें- हिमाचल : PG की छात्राओं को गंदे इशारे करता था बुजुर्ग- कैमरे में हुआ कैद, थाने पहुंचीं लड़कियां

पुलिस के हत्थे कैसे चढ़े तस्कर?

आपको बता दें कि कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने ये बड़ी कार्रवाई आज बैजनाथ क्षेत्र में की है। जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम को चरस की खेप को ले जा रहे आरोपियों को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इसी के आधार पर पुलिस टीम ने गनखेतर रेलवे क्रॉसिंग के पास नाका लगा दिया।

लाखों रुपये की चरस बरामद

पुलिस टीम द्वारा वहां से गुजरने वाले हर वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम ने 7 आरोपियों से 1 किलो 813 ग्राम चरस की खेप बरामद की। जिसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों के 3 वाहनों को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस द्वारा बरामद की गई खेप की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये में बताई जा रही है।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में घर बनाना मुश्किल : 500 रुपये महंगा हुआ सरिया, एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े दाम

आरोपियों की पहचान

पुलिस टीम द्वारा पकड़े गए 7 आरोपियों में से एक नाबालिग है। सभी आरोपी अलग-अलग जगहों के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-

  • 17 वर्षीय नाबालिग

  • आयुष कुमार (21) निवासी मंझेरन, पंचरुखी

  • अश्वनी कुमार (23) निवासी मंझेरन, पंचरुखी

  • अतुल कुमार (24) निवासी रामनगर,पालमपुर
  • अक्षय कुमार (27)  निवासी रामनगर,पालमपुर
  • अमित कुमार (28) निवासी खारमेनखर, पालमपुर
  • अशोक कुमार (35) निवासी नंदौर कलां,छत्तीसगढ़

यह भी पढ़ें- हिमाचल की बिटिया ने बढ़ाया मान- सेना में मेजर बनीं आंचल, वर्दी पर सितारे देख मां-बाप भावुक

पुलिस ने 3 वाहन किए जब्त

इस कार्रवाई में पुलिस ने नशा तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनके तीन वाहन भी कब्जे में लिए हैं। जिनमें एक कार, एक स्कूटी और एक बाइक शामिल है। जिसका नंबर-

  • ऑल्टो K-10 : HP01-DA1762
  • होंडा स्कूटी : HP37-G3170
  • पल्सर-220 मोटरसाइकिल : HP37-J1763

यह भी पढ़ें- हिमाचल : गाय को रोटी देने आई थी 9 वर्षीय लड़की, 55 साल के आदमी ने की गंदी हरकत

कहां से लाए थे चरस?

SP कांगड़ा कुलभूषण वर्मा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ बैजनाथ पुलिस थाने में NDPS एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। नाबालिग लड़के को परिजनों को सौंप दिया गया है। जबकि, बाकी सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त में हैं। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चरस आरोपियों तक कहां से पहुंची और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था। इसको लेकर आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

 

 

पुलिस ने लोगों से की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर उन्हें नशे की खरीद-फरोख्त या इससे जुड़ी किसी भी गैरकानूनी गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दें। पुलिस ने कहा है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें