#अपराध
September 14, 2026
हिमाचल : PG की छात्राओं को गंदे इशारे करता था बुजुर्ग- कैमरे में हुआ कैद, थाने पहुंचीं लड़कियां
हिमचाल के इस क्षेत्र मे होते है किसी को कुछ कहने
शेयर करें:

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश में बच्चियों, युवतियों और महिलाओं के साथ हो रहे यौन उत्पीड़न के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला जिला हमीरपुर से सामने आया है। यहां पर एक व्यक्ति PG में रहने वाली कुछ छात्राओं ने सामने वाले घर में रहने वाले एक अधेड़ व्यक्ति पर छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है।
छात्राओं का आरोप है कि उक्त व्यक्ति आए दिन उन्हें देखकर अश्लील हरकतें करता था। शुरुआत में छात्राओं ने उसकी हरकतों को नजरअंदाज किया और कुछ दिनों तक किसी से कुछ नहीं कहा। लेकिन जब उसकी हरकतें लगातार जारी रहीं तो छात्राओं ने मामले की शिकायत करने का फैसला लिया।
छात्राएं हमीरपुर के एक संस्थान में पढ़ाई कर रही हैं। उनका कहना है कि हाल ही में जब उक्त व्यक्ति ने दोबारा उनके सामने अश्लील हरकत की तो उन्होंने उसका वीडियो बना लिया। छात्राओं ने इस वीडियो को सबूत के तौर पर रखा है।
वीडियो बनाने के बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी अपने मकान मालिक सुरजीत गौतम को दी। मकान मालिक ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित व्यक्ति के खिलाफ शिकायत करने की बात कही।
सुरजीत गौतम ने बताया कि उन्होंने मामले की शिकायत 1100 नंबर पर की, जिसके बाद पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि संबंधित व्यक्ति उनका पड़ोसी है और छात्राओं ने उसकी हरकत का वीडियो भी बनाया है।
मकान मालिक सुरजीत गौतम का कहना है कि अगर हिमाचल : PG की छात्राओं को गंदे इशारे करता था बुजुर्ग- कैमरे में हुआ कैद, थाने पहुंचीं लड़कियांपुलिस की ओर से जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो वह पुलिस अधीक्षक से मिलकर इस मामले को उठाएंगे। उन्होंने छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।