कांगड़ा। आज के समय में मानसिक तनाव और व्यक्तिगत परेशानियों के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं, जिसके चलते कई बार लोग गलच कदम उठाने को मजबूर हो जाते हैं। ऐसा ही एक दर्दनाक मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है, जहां एक 53 वर्षीय महिला द्वारा जहरीला पदार्थ खाने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है, जबकि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
महिला ने कर लिया जहरीले पदार्थ का सेवन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा से सामने आया है। यहां पर एक महिला ने किसी कारणवश जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया था। जैसे ही उसकी तबीयत बिगड़नी शुरू हुई, परिजनों ने तुरंत उसे सिविल अस्पताल बैजनाथ पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन महिला की हालत लगातार गंभीर बनी रही।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: ड्यूटी पर तैनात थी महिला कॉन्स्टेबल, बोलेरो-कैंपर ने मार दी टक्कर- 10 फुट दूर जाकर गिरी
अस्पताल में तोड़ा दम
स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां पहुंचने के बाद विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। शुरुआती दौर में महिला की हालत बहुत खराब होने के कारण उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका।
पुलिस कर रही मामले की जांच
बाद में पुलिस ने मृतका के पति सुशील कुमार के बयान दर्ज किए। फिलहाल पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि महिला ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया और इसके पीछे क्या कारण हो सकते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : यात्रियों से भरी बस सड़क पर पलटी- 15 लोग थे सवार, चीखो से दहला इलाका
रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इस घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजन गहरे सदमे में हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
