कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है। यहां पिछले तीन दिनों से लापता चल रहे 22 वर्षीय युवक का शव ब्यास नदी से बरामद हुआ है। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा, वहीं पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई।
घर से पशुशाला की तरफ गया था युवक
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला कांगड़ा के ब्लॉक इंदौरा की मलकाना पंचायत के गांव ढसौली से सामने आया है। यहां युवक बीते सोमवार को देर रात करीब 2 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था। बताया जा रहा है कि वह अपनी बाइक लेकर पशुशाला की तरफ गया था। परिवार को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 8 और 9 साल के सगे भाइयों की डूबने से मौ.त- एक को बचाने में दूसरा भी नहीं बचा
परिवार ने बेटे की शुरू की तलाश
अगली सुबह जब पंकज के चाचा पशुशाला पहुंचे तो वहां उसकी बाइक और चप्पल पड़ी हुई मिलीं। बाइक गिरी हुई देख परिवार के लोगों को शक हुआ और उन्होंने आसपास उसकी तलाश शुरू की, लेकिन काफी खोजबीन के बाद भी पंकज का कोई सुराग नहीं लग पाया।
नदी में मिला लापता युवक का शव
युवक के लापता होने के बाद गांव और आसपास के इलाकों में भी उसकी तलाश की गई। परिवार और ग्रामीण लगातार उसके बारे में जानकारी जुटाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। आखिरकार गुरुवार को ब्यास नदी के सुरडवां पत्तन में युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में हाजिरी घोटालेबाज कर्मी का खुला राज : ज्वाइनिंग के बाद रही गायब, लगती रही अटेंडेंस
मृतक की पहचान
पंकज उम्र 22 साल, गांव ढसौली जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
अगले दिन जाने वाला था विदेश
इस मामले की सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि पंकज विदेश जाने की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि उसका साइप्रस का वीजा एक दिन पहले ही आया था और उसकी टिकट भी कन्फर्म हो चुकी थी। परिवार के अनुसार वह विदेश जाने को लेकर काफी खुश था और भविष्य की तैयारी कर रहा था। ऐसे में अचानक उसका लापता होना और फिर शव मिलना लोगों के लिए बड़ा झटका बन गया है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में 100 और स्कूल होंगे बंद : दूरदराज इलाकों में बढ़ेगी परेशानी, सरकार के फैसले से नाराज
पुलिस कर रही मामले की जांच
परिजनों का कहना है कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर पंकज देर रात पशुशाला क्यों गया और उसके साथ क्या हुआ। फिलहाल युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
