बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार लगातार चिंता का विषय बना हुआ है और पुलिस भी इस पर सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में जिला बिलासपुर से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने चिट्टे की खेप के साथ दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
पुलिस कर रही थी चेकिंग
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला बिलासपुर के घुमारवीं क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस टीम बलोह फोरलेन के पास मल्यावर लिंक रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में सिर्फ महिलाओं को मिल रही सरकारी नौकरी, जल्द करें आवदेन- यहां जानें डिटेल
घबराए आरोपी, जवाब नहीं दे पाए
इसी दौरान भगेड़ की तरफ से आ रही एक संदिग्ध कार (HP-33F5100) को जांच के लिए रोका गया। जैसे ही पुलिस ने कार को रोका, उसमें सवार दोनों युवक घबरा गए। पूछताछ के दौरान वे किसी भी सवाल का संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिससे पुलिस को शक और गहरा गया। इसके बाद वाहन की गहन तलाशी ली गई।
तलाशी में मिला 17 ग्राम चिट्टा
तलाशी के दौरान पुलिस ने जब कार की अच्छे से जांच की तो ड्राइवर सीट के आगे लगे फुटमैट के नीचे एक संदिग्ध पारदर्शी पॉलिथीन लिफाफा छिपा हुआ मिला। पुलिस ने जब उसे खोलकर जांच की तो उसके अंदर करीब 17 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। यह देखकर पुलिस ने तुरंत उसे कब्जे में ले लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें- हिमाचल : बैंक से पेंशन लेकर लौट रहे थे सेना अधिकारी, सांड ने उठाकर पटका- हुई मौ*त
आरोपियों की पहचान
- पवन कुमार 28, निवासी गांव अलगण, डाकघर बथेरी, तहसील कटौला, जिला मंडी
- दमन कपूर 32, निवासी भगवान मोहल्ला, जिला मंडी
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
दोनों आरोपियों के खिलाफ घुमारवीं पुलिस थाने में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही पुलिस ने वाहन को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह चिट्टा कहां से लाया गया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। इसके लिए दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनके संपर्कों की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें- हिमाचल में डॉक्टरों की लापरवाही! डिलीवरी के बाद महिला की मौ.त, एक दिन की नवजात ने खोई मां
पुलिस की सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशा तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह के मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी ताकि क्षेत्र में नशे के नेटवर्क को खत्म किया जा सके।
