कुल्लू। हिमाचल प्रदेश में रिश्तों से जुड़े विवाद अब गंभीर घटनाओं का रूप लेते नजर आ रहे हैं। शादी जैसे रिश्ते में बंधने से पहले ही अगर भरोसा टूट जाए, तो मामला और भी संवेदनशील हो जाता है।

हिमाचल में सनकी निकला मंगेतर

प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से महिलाओं के साथ मारपीट और उत्पीड़न से जुड़े मामले सामने आते रहे हैं। अब कुल्लू के मनाली से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है, जहां एक युवती ने अपने ही मंगेतर पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

यह भी पढ़ें- हिमाचल में स्वाइन फ्लू की एंट्री- 2 मासूमों समेत 4 मरीज मिले; स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

मंगेतर करता था मारपीट

मनाली थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती ने पुलिस में शिकायत देकर आरोप लगाया है कि उसका मंगेतर नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया गया। शिकायत मिलने के बाद मनाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नशेड़ी था मंगेतर

पुलिस को दिए बयान के मुताबिक युवती कुछ समय तक अपने मंगेतर के साथ रह रही थी। इसी दौरान उसने आरोप लगाया कि मंगेतर नशे का सेवन करता था और नशे की हालत में उसके साथ मारपीट करता था।

यह भी पढ़ें- हिमाचल की महिलाओं को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा- HRTC बसों में फ्री सफर, जानें कब तक

युवती के अनुसार, मारपीट के दौरान ही उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म की घटना भी हुई। शिकायत के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला

मनाली पुलिस ने युवती की शिकायत के आधार पर BNS की धारा 64(1), 115(2) और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है। मामले से जुड़े लोगों से पूछताछ के साथ-साथ उपलब्ध साक्ष्यों और घटनाक्रम से जुड़ी अन्य जानकारियां जुटाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू का बड़ा ऐलान : सरकारी अस्पतालों में मिलेगा फ्री इलाज, दवाई के भी नहीं लगेंगे पैसे

पुलिस जांच में जुटी

SP कुल्लू अभिषेक एस ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती की शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और शिकायत में लगाए गए आरोपों से जुड़े तथ्यों को सत्यापित किया जा रहा है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है। आरोपों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें