राजनीति

#यूटिलिटी

August 27, 2026

हिमाचल की महिलाओं को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा- HRTC बसों में फ्री सफर, जानें कब तक

बस चालकों और परिचालकों के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Raksha bandhan 2026 hrtc free travel women bus service facility sukhu government

शिमला। रक्षाबंधन पर अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए अगर आप भी घर से निकल रही हैं, तो हिमाचल में महिलाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार ने रक्षाबंधन के मौके पर महिलाओं को HRTC की साधारण बसों में निशुल्क यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है।

महिलाओं को रक्षाबंधन पर बड़ा तोहफा

28 अगस्त, शुक्रवार को प्रदेश के भीतर चलने वाली हिमाचल पथ परिवहन निगम की साधारण बसों में महिलाओं से किराया नहीं लिया जाएगा। यह सुविधा सूर्योदय से सूर्यास्त तक लागू रहेगी। यानी इस दौरान महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने या त्योहार के सिलसिले में यात्रा करने के लिए HRTC की साधारण बसों में बिना किराया दिए सफर कर सकेंगी।

यह भी पढ़ें- CM सुक्खू का बड़ा ऐलान : सरकारी अस्पतालों में मिलेगा फ्री इलाज, दवाई के भी नहीं लगेंगे पैसे

HRTC ने जारी किया सर्कुलर

इस संबंध में HRTC प्रबंधन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों को सर्कुलर जारी कर दिया गया है। प्रबंधन का कहना है कि रक्षाबंधन के दिन महिलाओं को आवागमन में परेशानी न हो और वे सुरक्षित एवं सुगम तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सकें, इसी उद्देश्य से यह सुविधा दी जा रही है।

रक्षाबंधन पर बड़ी संख्या में महिलाओं के यात्रा करने की संभावना को देखते हुए निगम ने बस संचालन को लेकर भी विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं।

महिला हाथ देगी तो रोकनी होगी बस

HRTC ने बस चालकों और परिचालकों के लिए भी स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। अगर कोई महिला सड़क पर बस को रुकने का इशारा करती है तो चालक को बस रोकनी होगी। महिला के इशारा करने के बावजूद बस नहीं रोकने की शिकायत सामने आने पर संबंधित चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- हिमाचल के जवान का ऑन ड्यूटी निधन- दो मासूमों के सिर से उठा पिता का साया, आज घर पहुंचेगी देह

निगम ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिए हैं कि रक्षाबंधन के दिन यात्रियों की संभावित भीड़ को देखते हुए अधिक से अधिक बसों का संचालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही अधिकारियों को पूरे दिन परिवहन व्यवस्था पर नजर रखने और महिला यात्रियों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए गए हैं।

राखी बांधने का शुभ मुहूर्त भी जान लें

इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। दी गई जानकारी के अनुसार पूर्णिमा तिथि 27 अगस्त से शुरू होकर 28 अगस्त की सुबह समाप्त होगी। उदया तिथि के आधार पर रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- सावधान हिमाचल! फिर बारिश का अलर्ट जारी, कई जिलों में बाढ़ का खतरा- जानें मौसम अपडेट

राखी का शुभ समय

पंचांग के अनुसार, 28 अगस्त को राखी बांधने का शुभ समय सुबह 5:57 बजे से 9:48 बजे तक बताया गया है। इस अवधि में भद्रा का प्रभाव नहीं रहेगा। ऐसे में रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं के लिए एक ओर राखी बांधने का शुभ मुहूर्त रहेगा, वहीं दूसरी ओर HRTC की साधारण बसों में मुफ्त यात्रा की सुविधा भी मिलेगी। हालांकि यह निशुल्क यात्रा सुविधा सूर्योदय से सूर्यास्त तक ही लागू रहेगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख