कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में पुलिस की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर सवाल उठ खड़े हुए हैं। कांगड़ा जिले में ड्यूटी पर तैनात एक पुलिसकर्मी पर चालान के नाम पर पैसे वसूलने के गंभीर आरोप लगे हैं।

पुलिसवाले ने मांगी रिश्वत

इस पूरी घटना की एक वीडियो भी सामने आई है- जिसमें कथित तौर पर पुलिस जवान युवक से कहता सुनाई दे रहा है कि “गूगल पे कर दो, नहीं तो कोर्ट में चालान भुगतना पड़ेगा।” वीडियो वायरल होने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है।

यह भी पढ़ें : सुबह-सवेरे गहरी खाई में गिरी HRTC बस, उड़े परखच्चे- ब्रेक अटकने से लुढ़की, सवारियां...

मंदिर गया था युवक

जानकारी के अनुसार, नालागढ़ के भटोली गांव निवासी मोहित कुमार अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर माता बंगलामुखी मंदिर दर्शन के लिए गया था। दर्शन के बाद जब वे देहरा की ओर लौट रहा था- तो मंदिर से करीब 2-3 किलोमीटर पहले पुलिस ने उनकी बाइक को रोक लिया।

रास्ते में पुलिसवाले ने रोका

पुलिस ने सबसे पहले युवक से ड्राइविंग लाइसेंस मांगा, जिसे मोहित ने तुरंत दिखा दिया। इसके बाद पुलिसवाले ने पॉल्यूशन सर्टिफिकेट मांगा। मगर मोहित के पास उस समय पॉल्यूशन की कॉपी मौजूद नहीं थी। ऐसे में मोहित ने अपने भाई को फोन कर दस्तावेज मंगवाने की कोशिश की, लेकिन संपर्क नहीं हो पाया।

यह भी पढ़ें : सावधान हिमाचल! 48 घंटे खराब रहेगा मौसम, 10 जिलों में तेज बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

1000 में मामला खत्म

मोहित कुमार का आरोप है कि इसके बाद पुलिसकर्मी ने उसे दो विकल्प दिए। 5000 रुपये का चालान कटवाकर कोर्ट में पेश हों या फिर मौके पर एक हजार देकर मामला खत्म कर दे। जब मोहित ने कहा कि उसके पास नकद पैसे नहीं हैं, तो पुलिसकर्मी ने उन्हें डिजिटल पेमेंट करने के लिए कहा।

 

गूगल पे कर दो पैसे

बताया जा रहा है कि इसके बाद ‘नीरज कुमार’ नाम के गूगल पे खाते पर पैसे ट्रांसफर किए गए। इसी दौरान मोहित ने पूरे घटनाक्रम की वीडियो रिकॉर्डिंग कर ली, जो कि अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में आज से कई बदलाव : बिना HIM कार्ड के बसों में लगेगा पूरा किराया, बिजली मिलेगी सस्ती

पांच हजार काटा चालान

मोहित कुमार ने बताया कि वह एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखता है और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। उनके लिए ₹5000 का चालान भरना बेहद मुश्किल है। उसने कहा कि इसी मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे पैसे वसूले गए।

 

 

मोहित ने CM सुखविंदर सिंह सुक्खू, विजिलेंस विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से अपील की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के स्टेट एंट्री टैक्स पर बढ़ा तनाव : हरियाणा बॉर्डर पर माहौल खराब, भारी पुलिस बल तैनात

धमकाने और अभद्र व्यवहार के आरोप

मोहित ने यह भी आरोप लगाया है कि पैसे देने से पहले उन्हें डराया-धमकाया गया और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया। उसका कहना है कि अगर वह वीडियो नहीं बनाता, तो शायद यह मामला सामने ही नहीं आता।

पुलिस की चुप्पी, जवाब का इंतजार

इस पूरे मामले पर पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी तक सामने नहीं आ पाया है। अब ये देखना अहम होगा कि वायरल वीडियो के बाद पुलिस विभाग क्या कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : हंसी-खुशी नए घर में रहने आया परिवार, चंद दिनों बाद आंगन से उठी लाडले बेटे की अर्थी

सख्त कार्रवाई की मांग

घटना के सामने आने के बाद लोगों में रोष देखा जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी लोग इस तरह की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह मामला न केवल पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि सिस्टम में पारदर्शिता और जवाबदेही की जरूरत को भी उजागर करता है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें