#अपराध
April 1, 2026
हिमाचल : हंसी-खुशी नए घर में रहने आया परिवार, चंद दिनों बाद आंगन से उठी लाडले बेटे की अर्थी
ITI छात्र था युवक, पिता चलाते थे सब्जी की दुकान
शेयर करें:

सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक बेहद दुखद और हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। यहां 18 साल के एक युवक ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, युवक ITI में ट्रेनिंग कर रहा था और अपने भविष्य को लेकर आगे बढ़ रहा था। कुछ समय पहले ही वह अपने परिवार के साथ एकता कॉलोनी में नए घर में रहने आया था। परिवार के लोग नए घर में शिफ्ट होने के बाद सामान्य जीवन जी रहे थे और कुछ ठीक चल रहा था।
परिजनों के अनुसार घटना से पहले घर का माहौल पूरी तरह सामान्य था और किसी भी तरह का तनाव, झगड़ा या परेशानी सामने नहीं आई थी। बताया जा रहा है कि बीते कल मंगलवार दिन जब युवक काफी देर तक अपने कमरे से बाहर नहीं आया, तो परिवार वालों को चिंता हुई।
जब वे उसे देखने के लिए कमरे में पहुंचे, तो अंदर का मंजर देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। युवक ने कमरे में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी थी। इस घटना के बाद परिवार सदमे में है और पूरे इलाके में भी शोक का माहौल है।
यही वजह है कि युवक द्वारा उठाया गया यह कदम परिवार के लिए ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों के लिए भी बेहद चौंकाने वाला है। किसी को भी अंदाजा नहीं था कि वह इस तरह का फैसला ले सकता है।
कर्ण उम्र 18 साल, पुत्र सीता राम शर्मा निवासी नाया शिलाई के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि युवक के पिता पांवटा साहिब बस स्टैंड पर सब्जी की दुकान चलाते हैं और अपने परिवार का गुजारा करते हैं। परिवार साधारण जीवन जी रहा था और बेटे से उन्हें काफी उम्मीदें थीं। अचानक हुई इस घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।
जैसे ही घटना की सूचना मिली, पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ताकि मौत के सही कारणों की पुष्टि की जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और हर पहलू से जांच की जा रही है। साथ ही परिजनों और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है, ताकि इस कदम के पीछे की वजह का पता चल सके।