#अपराध
November 9, 2026
NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पुलिस नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। आए दिन पुलिस नशे के खेप के साथ तस्करों को अरेस्ट कर रही है। ताजा मामला जिला शिमला से सामने आया है। यहां पर पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन लोगों को अरेस्ट किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, स्पेशल सेल शिमला की टीम शोघी पुलिस चौकी के समीप नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। आवाजाही वाले सभी वाहनों की नियमित चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही एक बस को तलाशी के लिए रोका।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: दिवाली की रात वाहन ने रौंदा बाइक सवार, 3 मासूम करते रह गए पिता का इंतजार
पुलिस टीम ने बस की तलाशी ली। इस दौरान सीट पर बैठे एक व्यक्ति की गतिविधियां संदिग्ध नजर आईं। शक होने पर पुलिस ने उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 11 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान विजय ठाकुर उम्र 42 साल, निवासी कुमारसैन के रूप में हुई है।
वही दूसरा मामला जिला शिमला के रोहड़ू से सामने आया है। यहां पर भी पुलिस ने बस की तलाशी के दौरान दो युवकों को करीब 13 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। जांच के दौरान भोपिंदर सिंह (30) की जैकेट की जेब में रखी सिगरेट की डिब्बी से पारदर्शी प्लास्टिक की पन्नी में छिपाकर रखा चिट्टा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने रोहड़ू निवासी अनुज कुमार (32) को भी गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मौसम देगा दिवाली तोहफा! बर्फ की बिछेगी सफेद चादर- जानें कबसे
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामले दर्ज किए हैं। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि वे चिट्टा कहां से लेकर आए थे और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। साथ ही पुलिस नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।