राजनीति

#अपराध

November 10, 2026

हिमाचल : शादी से 2 दिन पहले गहने-कैश लेकर भागी दुल्हन, पुलिस ने गाजियाबाद से पकड़ी

फरार दुल्हन को पुलिस में किया अरेस्ट

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal News

बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के जिला बिलासपुर में शादी से महज दो दिन पहले लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हुई दुल्हन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवती के अचानक गायब होने से परिवार में हड़कंप मच गया था।

गाजियाबाद में पुलिस ने युवती को पकड़ा

बता दें कि मामला जिला बिलासपुर के पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाले एक गांव का है। यहां युवती के अचानक गायब होने और घर से गहने व नकदी न मिलने पर परिजनों ने भराड़ी थाने में शिकायत दर्ज करवाई।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : पुरानी रंजिश का दर्दनाक अंत, शख्स ने थार से कुचले भाई-भाभी; 2 बेटियों की उजड़ी दुनिया

पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तो युवती के उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम गाजियाबाद पहुंची और दबिश देकर युवती को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके पास से सोने के गहने और 1.80 लाख रुपये की पूरी नकदी बरामद कर ली।

क्या था मामला ? 

जानकारी के मुताबिक, भराड़ी थाना क्षेत्र के एक युवक की शादी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर की रहने वाली 22 वर्षय युवती से तय हुई थी। युवक युवती को अपने घर ले आया था। शादी की तैयारियों के बीच युवती को युवक की बहन के घर हटवाड़ में रखा गया था। 

यह भी पढ़ें : छुट्टी के दिन सचिवालय पहुंचे CM सुक्खू, नई भर्तियों और कैबिनेट बैठक की तैयारियों का लिया जायजा

गोरखपुर की युवती से तय हुआ था रिश्ता

घर में शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। परिवार के सभी लोग विवाह की रस्मों को लेकर खुश थे। छह नवंबर को शादी होनी तय थी। लेकिन शादी से ठीक दो दिन पहले यानी 4 नवंबर को होने वाली दुल्हन अचानक घर से लापता हो गई। परिजनों का आरोप है कि युवती अपने साथ करीब 16 लाख रुपये के सोने के गहने और 1.80 लाख रुपये नकद लेकर चली गई। जब परिवार को इसकी जानकारी मिली तो शादी की खुशियां चिंता में बदल गईं।

 

 

 

पुलिस कर रही मामले की जांच

पुलिस उपाधीक्षक विशाल शर्मा ने बताया कि मामले में गायब हुए सोने के आभूषण और नकदी बरामद कर लिए गए हैं। पुलिस अब इस पूरे मामले से जुड़े दूसरे पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख