राजनीति

#अपराध

November 11, 2026

हिमाचल पुलिस ने फिर ढेर सारे चिट्टे संग पकड़ा माधव, पहले से चल रहे हैं कई थानों में केस

NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया मामला

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

himachal Shimla News

शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। खासकर आदतन नशा तस्करों पर पुलिस की पैनी नजर है। ताजा मामला जिला शिमला से सामने आया है, जहां पुलिस ने एक ऐसे ही पुराने नशा तस्कर को करीब 50 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। 

गश्त के दौरान पुलिस को हुआ शक

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मामला जिला शिमला के रोहड़ू की टीम गलू इलाके से सामने आया है। यहां पर पुलिस नशे के खिलाफ गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को एक व्यक्ति की गतिविधियों पर शक हुआ। इसके बाद स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से करीब 50 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भाई दूज पर मिलने जा रही बहन को स्कूटी ने मारी टक्कर, नहीं बच पाई

आरोपी की पहचान 

पुलिस ने आरोपी की पहचान संजू राही उर्फ माधव (29) पुत्र प्रेम राय निवासी नेपाल के रूप में की है। पुलिस ने उसके खिलाफ पुलिस थाना जुब्बल में NDPS एक्ट की धारा 21 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन का पुलिस रिमांड मिला है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।

पहले भी दो बार NDPS एक्ट में फंस चुका है आरोपी

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ पहले भी NDPS एक्ट के तहत दो मामले दर्ज हो चुके हैं।
साल 2020: पुलिस थाना जुब्बल में आरोपी के पास से 6.5 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ था। इस मामले में उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था।
साल 2025: पुलिस थाना रोहड़ू में आरोपी के कब्जे से कोडीन फॉस्फेट और ट्रिप्रोलिडीन HCL युक्त कफ सिरप की 70 बोतलें बरामद हुई थीं। इस मामले में उसके खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 22 के तहत कार्रवाई की गई थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : भाई दूज पर उजड़ा परिवार, HRTC बस के नीचे आया युवक- मौके पर तोड़ा दम

चिट्टा कहां से लाया, किसे करना था सप्लाई?

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी चिट्टे की खेप कहां से लेकर आया था और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था। इसके अलावा पुलिस नशे के इस कारोबार से जुड़े दूसरे लोगों की भी तलाश कर रही है। फिलहाल मामले में जांच जारी है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख