शिमला। हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। नशा तस्करी के इस कारोबार में महिलाओं की भागीदारी भी बराबर की पाई जा रही है। इसी कड़ी में अब ताजा मामला राजधानी शिमला से सामने आया है- जहां पर पुलिस टीम एक नशा तस्करी के मामले में युवती समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
युवती समेत 3 अरेस्ट
पुलिस टीम द्वारा आरोपियों से चिट्टे की खेप भी बरामद की गई है। तीनों आरोपियों की उम्र 23 से 28 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस टीम ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : मां की डांट से आहत होकर घर से भागी बेटी, 9 दिनों तक नहीं लौटी- फिर इस हालत..
कार में थे तीनों
मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना का आधार पर की है। पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि रोहड़ू उपमंडल में मखीनाला के पास एक कार में सवार तीन लोगों के पास नशे की खेप है।
चिट्टे की खेप बरामद
इसी सूचना के आधार पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और कार की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस टीम को कार में से 16.77 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस टीम ने खेप को अपने कब्जे में लेकर कार सवार तीनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें : हिमाचल के सिनेमाघर बने मंदिर : इस फिल्म को देखने के लिए जूते उतारकर आ रहे दर्शक, देखें
आरोपियों की पहचान
- रोहित कुमार (25) निवासी मोहाली, पंजाब
- विशाल दत्ता (28) निवासी प्रतापनंगर, अंब
- दीपिका (23) निवासी चंडीगढ़
यह भी पढ़ें : हिमाचल: महादेव के दर्शन करने गए 2 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम, कई फंसे- रोकनी पड़ी यात्रा
मामले की पुष्टि करते हुए SDPO रोहड़ू प्रणव चौहान ने बताया कि ये तीनों रोहड़ू और चिंड़गांव में चिट्टी तस्करी के मामलों में शामिल थे। पुलिस टीम ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस टीम द्वारा पता लगाया जा रहा है कि उनके साथ इस काले कारोबार में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।
तेजी से बढ़ रहा नशे का कारोबार
गौरतलब है कि, हिमाचल प्रदेश में नशे का कारोबार तेजी से फैलता जा रहा है, जो अब महज एक अपराध नहीं, बल्कि सामाजिक और पारिवारिक संकट का रूप ले चुका है। राज्य के शहरी से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ड्रग्स की पहुंच हो चुकी है। चिंता की बात यह है कि अब इस काले कारोबार में महिलाएं भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी : 4 जिले हाई अलर्ट पर- स्कूलों में छुट्टियां घोषित
पुलिस और नारकोटिक्स विभाग की ताजा रिपोर्टों के अनुसार, महिला तस्करों की संलिप्तता खासकर सीमावर्ती जिलों जैसे कांगड़ा, सोलन और ऊना में बढ़ी है। इन महिलाओं को पुलिस की नजर से बचने के लिए इस्तेमाल किया जाता था, लेकिन अब वे खुद नेटवर्क का हिस्सा बन चुकी हैं। कई मामलों में महिलाएं अपने घरों से ही चिट्टा और अन्य नशीले पदार्थ बेचती पाई गई हैं।
