#अपराध

August 6, 2025

हिमाचल : मां की डांट से आहत होकर घर से भागी बेटी, 9 दिनों तक नहीं लौटी- फिर इस हालत..

गुस्से में घर से चली गई थी लड़की

शेयर करें:

Solan News

सोलन। हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले पुलिस ने एक लापता नाबालिग लड़की को खोजने में सफलता हासिल की है। लड़की मां की डांट के बाद गुस्से में घर से कहीं चली गई थी। मगर पुलिस ने उसे सही-सलामत बरामद कर लिया है।

नाबालिग लड़की हुई लापता

बताया जा रहा है कि 14 वर्षीय लड़की बीती 29 जुलाई से घर से गायब थी। परिजनों ने अपने स्तर पर हर संभव जगह पर उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कुछ पता नहीं चल पा रहा है। वहीं, अब बेटी के सकुशल मिल जाने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के सिनेमाघर बने मंदिर : इस फिल्म को देखने के लिए जूते उतारकर आ रहे दर्शक, देखें

परिजनों ने हर जगह ढूंढा

मिली जानकारी के अनुसार, लड़की बीती 29 जुलाई को घर पर किसी को कुछ बताए बिना कहीं चली गई थी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर हर जगह बेटी की तलाश की। मगर जब कहीं कुछ पता नहीं चला तो 1 अगस्त को उन्होंने महिला थाना सोलन में बेटी की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

सहेलियों के पास मिली

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने आखिरकार लड़की को धर्मपुर से उसकी सहेलियों के पास से बरामद कर लिया। जांच में पाया गया है कि लड़की किसी के दबाव या बहकावे में आकर घर से नहीं गई थी। लड़की अपनी मां की डांट से अहात होकर घर से चली गई थी।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : दो मिनट की दूरी पर था अस्पताल, नहीं पहुंची एंबुलेंस- महिला ने सड़क पर ही जन्मा मासूम

जांच में ये भी पाया गया है कि लड़की के साथ किसी तरह की अपराधिक गतिविधि नहीं हुई है। पुलिस टीम ने आवश्यक औपचारिकताओं के बाद लड़की परिजनों को सुपुर्द कर दी है। फिलहाल, पुलिस टीम हर पहलू की गहन जांच कर रही है- ताकि दोबारा ऐसा ना हो।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख