#हादसा

August 6, 2025

हिमाचल: महादेव के दर्शन करने गए 2 श्रद्धालुओं ने तोड़ा दम, कई फंसे- रोकनी पड़ी यात्रा

एक शव पर्वती कुंड के पास मिला, दूसरे की मौत पुर्बनी मार्ग पर गिरने से हुई

शेयर करें:

kinnaur kailash

रिकांगपिओ। हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में स्थित पवित्र और अत्यंत दुर्गम किन्नर कैलाश यात्रा से एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां, यात्रा के दौरान दो के श्रद्धालुओं की दुखद मौत हो गई है। बता दें कि पिछले कल प्रदेश सहित किन्नौर जिला में भारी बारिश हुई है। जिसके बाद किन्नर कैलाश यात्रा पर भी रोक लगा दी गई है। 

पार्वती कुंड के पास हुई मौत

प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक शव पर्वती कुंड के पास मिला है, जिसकी पहचान पश्चिम बंगाल के एक यात्री के रूप में हुई है। वहीं, एक अन्य यात्री की मौत पुर्बनी मार्ग पर खाई में गिरने से हुई, जिसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : एक तरफा प्यार में पड़ा बाबा, युवती की छीनी जिंदगी- डेरे के पीछे गाड़ दी देह

पहाड़ की कठिन राह बनी जानलेवा

किन्नर कैलाश यात्रा पहाड़ों के बीच स्थित एक पवित्र स्थल तक पहुंचने का साहसिक मार्ग है, जिसे हर साल हजारों श्रद्धालु तय करते हैं। लेकिन इस बार की यात्रा में दो जानें चली गईं, जिसने स्थानीय प्रशासन और तीर्थयात्रियों को गहरे दुख में डाल दिया है। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति पर्वती कुंड के पास मृत अवस्था में पाया गया, जबकि दूसरा यात्री खतरनाक पुर्बनी मार्ग से लौटते समय संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया।

NDRF और ITBP की टीमों ने निकाले शव

जैसे ही हादसे की सूचना प्रशासन को मिली, जिला प्रशासन ने तुरंत एनडीआरएफ और आईटीबीपी की टीमें मौके पर रवाना कीं। दोनों शवों को सुरक्षित निकाला गया और नीचे लाया गया। डीसी किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों ही घटनाएं अत्यंत दुखद हैं और प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर गंभीरता से कदम उठा रहा है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में भारी बारिश का कहर जारी : 4 जिले हाई अलर्ट पर- स्कूलों में छुट्टियां घोषित

मौसम के कारण यात्रा पर रोक

वहीं जिला प्रशासन द्वारा मौसम की बेरूखी को देखते हुए यात्रा पर रोक लगा दी है। बताया जा रहा है कि यात्रा मार्ग बारिश के कारण क्षतिग्रस्त हो चुका है। जिसके कारण यात्रा अब खतरे से खाली नहीं रही। 

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें।

Related Tags:
ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख