मंडी। हिमाचल प्रदेश में नशे का जाल लगातार फैलता नजर आ रहा है। खासकर बाहरी राज्यों से जुड़े तस्करों की सक्रियता ने पुलिस की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि, इसके साथ ही पुलिस भी लगातार सख्त कार्रवाई करते हुए इस अवैध कारोबार पर लगाम कसने में जुटी हुई है।
2026 की सबसे बड़ी खेप
ताजा मामले में मंडी जिले के सुंदरनगर में पुलिस ने वर्ष 2026 की अब तक की सबसे बड़ी चरस की खेप पकड़कर बड़ी सफलता हासिल की है। मामले में पुलिस टीम ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में बुरे हाल : खाली पड़े सरकारी क्वार्टर में आया 2.88 करोड़ पानी बिल, हिसाब में फंसा विभाग
पुलिस ने लगाया था नाका
जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच शुरू की हुई थी। इसी दौरान एक संदिग्ध हरियाणा नंबर की कार को जांच के लिए रोका गया।
सवा चार किलो चरस बरामद
पुलिस ने जब कार की तलाशी ली तो अंदर से 4 किलो 32 ग्राम चरस बरामद हुई, जिसे देखकर टीम भी हैरान रह गई। मौके पर ही कार में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।
यह भी पढ़ें : सरकाघाट म*र्डर केस : आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी, ग्रामीणों में आक्रोश- फां.सी पर अड़े
आरोपियों की पहचान
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी पटियाला के रहने वाले हैं। आरोपियों की पहचान-
- विन्नी (32) निवासी घुमारन वाली गली
- निखिल (23) निवासी नौगजा पीर हीरा कॉलोनी
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 134 दिन बाद खुले कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
खेप सप्लाई करने का था प्लान
शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों युवक बाहरी राज्य से इस खेप को हिमाचल लाकर सप्लाई करने की फिराक में थे। मगर उससे पहले ही उनका सामना पुलिस से हो गया और उनका पूरा प्लान फेल हो गया।
कहां पहुंचानी थी खेप?
DSP भारत भूषण ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे प्रदेश में किन-किन जगहों पर पहुंचाया जाना था।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, रोस्टर के बाद गरमाई सियासत
हिमाचल में कई नेटवर्क सक्रिय
यह कार्रवाई इस बात का संकेत है कि हिमाचल प्रदेश अब नशा तस्करों के लिए आसान निशाना बनने लगा है, जहां बाहरी राज्यों से जुड़े नेटवर्क सक्रिय हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस की सतर्कता और लगातार हो रही कार्रवाई से ऐसे तस्करों पर शिकंजा कसता नजर आ रहा है।
हिमाचल को बनाया जा सके नशा मुक्त
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी नशे के खिलाफ अभियान और तेज किया जाएगा- ताकि युवाओं को इस दलदल में फंसने से बचाया जा सके। साथ ही प्रदेश को नशा मुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए जा सकें।
