#अपराध

April 14, 2026

सरकाघाट म*र्डर केस : आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी, ग्रामीणों में आक्रोश- फां.सी पर अड़े

आज पीड़ित परिवार से मिलेंगे मंत्री विक्रमादित्य सिंह

शेयर करें:

19 years girl siya guleria sarkaghat mandi man himachal police

मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 19 वर्षीय युवती की निर्मम हत्या ने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। सरकाघाट में हुए इस जघन्य हत्याकांड के आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। जहां पुलिस उसकी कस्टडी के लिए रिमांड की मांग करेगी- ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके।

आज कोर्ट में पेश होगा आरोपी

पुलिस ने तेज कार्रवाई करते हुए घटना के महज तीन घंटे के भीतर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी की पहचान विकास पटियाल (36) के रूप में हुई है, जिसे गोपालपुर क्षेत्र से पकड़ा गया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 134 दिन बाद खुले कार्तिक स्वामी मंदिर के कपाट, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

क्यों की सिया की हत्या?

पुलिस ये पता लगाने में जुटी हुई है कि आखिर आोरपी ने सिया गुलेरिया की हत्या क्यों की। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है। मगर पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे का आदी है और संभवतः उसी के प्रभाव में उसने इस वारदात को अंजाम दिया।

 

A 19-year-old college student was brutally murdered on Monday morning in  the Sarkaghat sub division of Himachal Pradesh's Mandi district. The  victim, identified as Siya Guleria, a resident of Nain village, was

सिया पर किए सात-आठ वार

मृतका सिया गुलेरिया पर आरोपी ने बेहद क्रूरता के साथ हमला किया। बताया जा रहा है कि उसने युवती की गर्दन के बाईं ओर सात से आठ बार वार किए, जिससे उसकी गर्दन लगभग धड़ से अलग हो गई। इस दौरान युवती का बायां हाथ भी गंभीर रूप से कट गया, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसने खुद को बचाने की पूरी कोशिश की होगी।

 

Mandi College Student Murder Case Wore a Hoodie to Conceal Identity Brandished a Sickle to Intimidate

यह भी पढ़ें : अब अंडे के छिलकों से जुड़ेगी टूटी हड्डी, NIT हमीरपुर के छात्रों ने तैयार की अनोखी तकनीक

ग्रामीणों में भारी आक्रोश

इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय लोगों ने देर शाम सरकाघाट-घुमावरी हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही। मगर पुलिस के समझाने और उचित कार्रवाई के आश्वासन के बाद प्रदर्शन शांत हुआ।

 

छात्रा की निर्मम हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार।

आरोपी को फांसी देने पर अड़े

प्रदर्शन के दौरान गुस्साए लोगों ने आरोपी को मौके पर लाकर तुरंत फांसी देने की मांग भी उठाई। हालांकि, पुलिस ने कानून व्यवस्था बनाए रखते हुए भीड़ को शांत किया और भरोसा दिलाया कि मामले में निष्पक्ष और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

Mandi College Student Murder Case Wore a Hoodie to Conceal Identity Brandished a Sickle to Intimidate

यह भी पढ़ें : हिमाचल: कमला नेहरू अस्पताल शिफ्टिंग पर बवाल- सड़कों पर उतरी महिलाएं, सरकार को घेरा

हत्या के कारण का खुलासा

फिलहाल, पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। SP मंडी विनोद कुमार के अनुसार, आरोपी को आज अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड मांगा जाएगा- ताकि उससे गहन पूछताछ कर हत्या के पीछे की असली वजह सामने लाई जा सके।

 

19-year-old girl hacked to death in broad daylight near Gopalpur in Mandi  district

कंगना ने सुक्खू सरकार पर उठाए सवाल

इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी हलचल मचा दी है। मंडी से सांसद कंगना रनौत ने इस हत्याकांड को लेकर प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से कानून व्यवस्था पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदेश में सुरक्षा व्यवस्था कमजोर पड़ती नजर आ रही है, जिससे बेटियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।'

यह भी पढ़ें : हिमाचल में बुरे हाल : खाली पड़े सरकारी क्वार्टर में आया 2.88 करोड़ पानी बिल, हिसाब में फंसा विभाग

पीड़ित परिवार से मिलेंगे मंत्री विक्रमादित्य

वहीं, राज्य के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पीड़ित परिवार से मिलने का फैसला लिया है और इसकी जानकारी उन्होंने स्वयं साझा की है। इसके अलावा उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी युवती की हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में पंचायत चुनाव से पहले कांग्रेस ने बुलाई अहम बैठक, रोस्टर के बाद गरमाई सियासत

क्या मिलती है आरोपी को सजा?

फिलहाल, पूरा प्रदेश इस घटना से स्तब्ध है और सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि पुलिस जांच में क्या खुलासे होते हैं। साथ ही आरोपी को कितनी सख्त सजा मिलती है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख