देहरादून। देहरादून शिमला बायपास रोड़ पर आज सोमवार दोपहर एक बड़ा हादसा हुआ है। इस हादसे में तीन स्कूली बच्चों की मौत हो गई है। वहीं एक दर्जन से अधिक स्कूली बच्चों सहित अन्य यात्री घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर स्कूली बच्चों की चीख पुकार सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल की तरफ भागे। वहीं पुलिस और प्रशासन को भी मामले की जानकारी दी गई।
देहरादून शिमला बायपास पर हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि देहरादून शिमला बायपास पर सिंहनीवाला क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस की लोडर ऑटो से जोरदार टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भीषण थी। इस टक्कर के बाद जहां लोडर सड़क से दूर जाकर गिरा। वहीं बस सड़क पर पलट गई। बस ने सड़क पर दो पलटे खाए। जिससे कई लोग बस के नीचे दब गए।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज रात से लागू होंगी नई कीमतें, जानें
लोडर से टकराई थी बस
बताया जा रहा है कि बस विकासनगर से देहरादून की ओर आ रही थी। दोपहर करीब दो बजे जब बस सिंहनीवाला के पास पहुंची तो सामने से आ रहे लोडर वाहन से उसकी भिड़ंत हो गई। इस बस में अधिकतर स्कूली बच्चे सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर खाई में जा गिरा और बस सड़क पर दो बार पलटे खाते हुए एक तरफ गिर गई।
यह भी पढ़ें : बस किराया बढ़ाकर फंसी सुक्खू सरकार, जबरदस्त विरोध के बाद कदम खींचने की तैयारी
ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचाए घायल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं प्रशासन भी मौके पर पहुंच और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को ग्राफिक एरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : ब्रेकिंग: डीजल-पेट्रोल के बाद घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा- जानें अब कितने में मिलेगा
हादसे की जानकारी जैसे ही स्कूली बच्चों के अभिभावकों को मिली तो वह भी घटनास्थल और अस्पताल की तरफ दौड़े। कुछ समय के लिए घटनास्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। परिजन बदहवाश होकर अपने अपने बच्चों को यहां वहां ढूंढ रहे थे।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फैल रहा नया वायरस- जानें क्या हैं लक्षण, बचाव और कारण
तेज रफ्तार माना जा रहा हादसे का कारण
हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी देहरादून अजय सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ हो सकता है। फिलहाल मामले की जांच जारी है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।
