#यूटिलिटी
April 7, 2025
ब्रेकिंग: डीजल-पेट्रोल के बाद घरेलू सिलेंडर भी हुआ महंगा- जानें अब कितने में मिलेगा
आधी रात से लागू होंगी बढ़ी हुई दरें
शेयर करें:
शिमला। हिमाचल प्रदेश में बस किराया का झटका झेल रहे लोगों को सोमवार के दिन केंद्र सरकार से डबल झटका मिला है। पहले तो सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज 2 रुपए बढ़ा दिया, फिर कुछ ही देर में घरेलू LPG के दाम 50 रुपए बढ़ाने का ऐलान कर दिया।
केंद्र की यह मार हिमाचल प्रदेश के 15 लाख से ज्यादा LPG उपभोक्ताओं और उज्जवला योजना के हितग्राहियों, दोनों पर पड़ेगी। इससे पहले उज्ज्वला स्कीम के गैस सिलेंडर 503 रुपए में मिलते थे, जबकि आम LPG सिलेंडी 803 रुपए में मिलते थे। अब दोनों के दाम में 50 रुपए का इजाफ होने से नए दाम आम LPG के 853 रुपए और उज्ज्वला सिलेंडर के 553 रुपए हो गए हैं।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज रात से लागू होंगी नई कीमतें, जानें
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी ने सोमवार को दाम बढ़ाने का ऐलान करते हुए कहा कि तेल कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं और यह आम उपभोक्ताओं और उज्ज्वला श्रेणी के LPG यूजर्स दोनों पर लागू होंगे। इससे पहले केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में 2 रुपए का इजाफा करने का ऐलान किया था। बाद में पेट्रोलियम मंत्री ने अपनी सफाई में कहा कि इस मूल्यवृद्धि से पेट्रोल-डीजल के दाम नहीं बढ़ेंगे, क्योंकि सरकार इस 2 रुपए को मौजूदा कीमतों में ही समायोजित करेगी।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 20 दिन में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, मां के बाद घर से उठी बेटे की अर्थी
पेट्रोलियम और गैस की बढ़ी हुई कीमतें आज रात यानी 8 अप्रैल सुबह 12 बजे से शुरू हो जाएंगी। सरकार की ओर से एक आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल में फैल रहा नया वायरस- जानें क्या हैं लक्षण, बचाव और कारण
उद्योग जगत के सूत्रों के अनुसार खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना नहीं है।बढ़े हुए उत्पाद शुल्क को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के साथ समायोजित किए जाने की संभावना है, जो अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के कारण जरूरी थी।