#यूटिलिटी

April 7, 2025

हिमाचल में महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, आज रात से लागू होंगी नई कीमतें, जानें

केंद्र की मोदी सरकार ने बढ़ाया पेट्रोल डीजल के दाम

शेयर करें:

Petrol and diesel Price Hike

शिमला/नई दिल्ली। देश सहित हिमाचल की आम जनता को एक बार फिर महंगाई का झटका लगने वाला है। केंद्र की मोदी सरकार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाने जा रही है। केंद्र सरकार के वित मंत्रालय ने पेट्रोल और डीजल पर दो रुपए एक्साइज ड्यूटी बढाने का फैसला लिया है। सरकार के इस फैसले से पेट्रोल और डीजल दो रुपए महंगा हो जाएगा।

दो रुपए बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी

मौजूदा समय की बात करें तो सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल कर रही थी। लेकिन अब इसमें दो दो रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इस बढ़ोतरी के बाद अब पेट्रोल पर 21.90 रुपए लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए लीटर ड्यूटी लगेगी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : 20 दिन में उजड़ा हंसता-खेलता परिवार, मां के बाद घर से उठी बेटे की अर्थी

मोदी सरकार ने लिया फैसला

केंद्र की मोदी सरकार ने यह फैसला वैश्विक तेल कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव और ट्रंप प्रशासन की ओर से जवाबी टैरिफ के एलान के बीच लिया है। जिससे पूरे देश सहित हिमाचल की आम जनता पर भी महंगाई का बोझ बढ़ेगा। केंद्र सरकार ने आज सोमवार को पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में 2-2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में अब आसानी से ले सकते हैं शराब का ठेका, नहीं चुकानी पड़ेगी महंगी फीस

आज रात 12 बजे से शुरू हो जाएंगी नई कीमतें

केंद्र सरकार द्वारा बढ़ाई गई पेट्रोल और डीजल की कीमतें आज रात यानी 8 अप्रैल सुबह 12 बजे से शुरू हो जाएंगी। सरकार की ओर से एक आधिकारिक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि पेट्रोल पर उत्पाद शुल्क बढ़ाकर 13 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपए प्रति लीटर कर दिया गया है। उद्योग जगत के सूत्रों के अनुसार खुदरा कीमतों में बदलाव की संभावना नहीं है।बढ़े हुए उत्पाद शुल्क को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के साथ समायोजित किए जाने की संभावना हैए जो अंतरराष्ट्रीय तेल कीमतों में गिरावट के कारण जरूरी थी।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल में फैल रहा नया वायरस- जानें क्या हैं लक्षण, बचाव और कारण

हिमाचल में कितना बढ़ा दाम

हिमाचल प्रदेश में इस समय पेट्रोल 94.6 रुपए और डीजल 86.39 रुपए लीटर बिक रहा है। लेकिन अब एक्साइज ड्यूटी बढ़ने के बाद पेट्रोल और डीजल पर वैट और सेस भी बढ़ जाएगा। इसी आधार पर अब नए दाम तय होंगे। हिमाचल प्रदेश में भी आज रात यानी 8 अप्रैल से नई कीमतें शुरू हो जाएंगी।

मुख्य रूप से 4 बातों पर निर्भर करते हैं पेट्रोल.डीजल के दाम

  • कच्चे तेल की कीमत
  • रुपए के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की कीमत
  • केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा वसूले जाने वाला टैक्स
  • देश में फ्यूल की मांग
  • भारत में कैसे तय होती हैं पेट्रोल.डीजल की कीमतें

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख