हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां शहर के बीचों बीच सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। सड़क किनारे पड़े इस शव को देख कर पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर मृतक युवक के शव की जांच की। पुलिस को मृतक के शरीर पर कोई भी चोट का निशान नहीं मिला है।

 

मिली जानकारी के अनुसार आज सोमवार की सुबह हमीरपुर शहर के प्रतापनगर क्षेत्र में सड़क किनारे एक युवक का शव मिला है। शव मिलने से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मृतक युवक की उम्र 33 साल बताई जा रही है और वह हमीरपुर जिला के नादौन क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह जब लोग सैर के लिए निकले तो उन्होंने सड़क किनारे युवक को अचेत देखा।

 

यह भी पढ़ें : Breaking : पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के ड्राइवर ने खुद को मार ली गो*ली, घर में मिली देह

 

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब युवक की जांच की तो वह मृत पाया गया। पुलिस ने शव की जांच की तो शरीर पर किसी तरह का कोई चोट का निशान नहीं मिला है। ऐसे में युवक की मौत कैसे हुई, यह पुलिस के लिए भी एक पहेली बन गई है, जिसको पोस्टमार्टम की रिपोर्ट ही सुलझा सकती है। 

रहस्यमयी हालात में हुई मौत

पुलिस सूत्रों के अनुसार संभावना जताई जा रही है कि युवक की मौत नशे की ओवरडोज या दिल का दौरा पड़ने से हुई हो सकती है। हालांकि, वास्तविक कारण का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हमीरपुर भेज दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए, जहां बेटे का शव देखकर परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

 

यह भी पढ़ें : धड़ाम से गिरा CM सुक्खू का शराब एक्सपेरीमेंट - 7 महीने में करोड़ों की चपत, अब होगी नीलामी

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

33 वर्ष की आयु में अपने जवान बेटे को यूं अचानक खो देने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में मातम का माहौल है। परिजन इस दर्दनाक हादसे को किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। मोहल्ले के लोग भी परिवार के साथ संवेदना व्यक्त करने पहुंचे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : फोरलेन पर काम कर रहा मजदूर ऊंचाई से गिरा- नहीं बच पाया, कंपनी पर लगे ये आरोप

पुलिस ने शुरू की गहन जांच

सदर थाना प्रभारी ने बताया कि मौत के कारणों का सही पता लगाने के लिए हर पहलू से जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक वहां कैसे पहुंचा और उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति तो नहीं था।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू एक बार फिर करेंगे दिल्ली में हिमाचल की पैरवी- इन मंत्रियों से मुलाकात कर मांगेंगे हक

स्थानीय लोगों में भय और जिज्ञासा

घटना के बाद पूरे प्रतापनगर क्षेत्र में भय और जिज्ञासा का माहौल है। लोग इस रहस्यमयी मौत को लेकर तरह.तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि फिलहाल कोई निष्कर्ष निकालना जल्दबाजी होगी और रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें