#अपराध

October 27, 2025

Breaking : पूर्व सीएम प्रेम कुमार धूमल के ड्राइवर ने खुद को मार ली गो*ली, घर में मिली देह

2020 में सचिवालय से हुए थे सेवानिवृत्त

शेयर करें:

Breaking News

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। जहां पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल के निजी चालक रह चुके शांति स्वरूप ने अपने घर पर ही खुद को पिस्टल से गोली मारकर जीवन समाप्त कर लिया।

2020 में सचिवालय से हुए थे सेवानिवृत्त

जानकारी के अनुसार, यह घटना सोमवार यानी आज सुबह करीब साढ़े 9 बजे की है। स्थानीय लोगों ने बताया कि, अचानक घर से गोली चलने की आवाज सुनाई दी, जिसके बाद परिजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो उन्होंने 64 वर्षीय शांति स्वरूप को खून से लथपथ हालत में पाया।

 

यह भी पढ़ें : धड़ाम से गिरा CM सुक्खू का शराब एक्सपेरीमेंट - 7 महीने में करोड़ों की चपत, अब होगी नीलामी

 

परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कुल्लू थाना की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शांति स्वरूप वर्ष 2020 में सचिवालय से सेवानिवृत्त हुए थे।

वजह नहीं हो पाई साफ़

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने मौके से पिस्टल को बरामद कर लिया है और सभी आवश्यक फॉरेंसिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि पुलिस ने कहा है कि आत्महत्या के पीछे की वजहों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि, शांति स्वरूप काफी समय से रायसन के विहाल क्षेत्र में अपने परिवार के साथ रह रहे थे।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू एक बार फिर करेंगे दिल्ली में हिमाचल की पैरवी- इन मंत्रियों से मुलाकात कर मांगेंगे हक

 

पड़ोसियों का कहना है कि, वे शांत स्वभाव और मिलनसार व्यक्ति थे, और इस तरह का कदम उठाना उनके स्वभाव से बिल्कुल परे लगता है। वहीं, कुछ सूत्रों ने बताया कि वह बीते कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहे थे, लेकिन इसकी पुष्टि अभी पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।

पूर्व सीएम धूमल ने जताया दुःख

कुल्लू पुलिस अधीक्षक ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, मामले की गहन जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पाएगा कि आत्महत्या के पीछे वास्तविक कारण क्या थे। इस दुखद घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल को जब इसकी सूचना मिली, तो उन्होंने गहरा दुख व्यक्त किया और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़
LAUGH CLUB
संबंधित आलेख