हमीरपुर। कहते हैं कि अपराधी चाहे कितना भी शातिर क्यों न हो, वह कोई न कोई सुराग जरूर छोड़ जाता है। हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में एक ऐसा ही फिल्मी मामला सामने आया हैए जहां एक 19 साल के युवक ने वारदात को अंजाम दिया। लेकिन घटनास्थल पर उसकी आधी पड़ी बीड़ी ने अब उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। मामला हमीरपुर जिला के  भोरंज थाना क्षेत्र के सम्मू गांव का है। 

युवक ने घर जलाने के बाद सुलगाई थी बीड़ी

मिली जानकारी के अनुसार हमीरपुर जिला के पुलिस थाना भोरंज के तहत आते सम्मू गांव में एक घर में लगी आगजनी मामले में सनसनीखेज और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। 19 साल के एक युवक ने घर में आग लगाने के बाद उसी आग से बीड़ी सुलगाई, आराम से पी और बची हुई बीड़ी वहीं फेंककर फरार हो गया। लेकिन यही लापरवाही अब उसके लिए सबसे बड़ा सबूत बन गई। घटनास्थल पर छोड़ा गया बीड़ी का छोटा सा टुकड़ा पुलिस की वैज्ञानिक जांच में ऐसा फंसा कि युवक सीधे सलाखों के पीछे पहुंच गया।

 

यह भी पढ़ें : सुक्खू सरकार को हाईकोर्ट ने लगाई कड़ी फटकार, कहा- तबादलों के नाम पर 'मनमानी' नहीं चलेगी! 

चार महीने बाद खुली आगजनी की गुत्थी

चार महीने पहले हुए इस रहस्यमयी आगजनी मामले पर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने घटना की जांच आखिरकार वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर पूरी की और एक 19 वर्षीय युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान स्पर्श पटियाल निवासी बुमाणा के रूप में हुई है।

खाली घर को बनाया निशाना

घटना 27 अक्टूबर 2025 की हैए जब सम्मू गांव में स्थित एक मकान में अचानक आग भड़क उठी। उस समय घर के मालिक कमलेश कुमार और उनकी पत्नी ड्यूटी पर गए हुए थे। घर खाली होने का फायदा उठाते हुए आरोपी ने अंदर घुसकर आग लगा दी, जिससे घर में रखा सामान बुरी तरह जलकर नष्ट हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

 

यह भी पढ़ें : बुरी फंसी SDM ओशीन- ब्रांड प्रमोशन मामले में जांच के निर्देश, मैडम ने सोशल मीडिया से हटाया वीडियो

घटनास्थल से मिले अहम सुराग

जांच के दौरान पुलिस को टूटे शीशे, जला हुआ घरेलू सामान, कटे कपड़े, टूटी कैंची और अन्य संदिग्ध वस्तुएं मिलीं। इसी बीच घर के अंदर पड़ा बीड़ी का जला हुआ टुकड़ा जांच टीम की नजर में आया। शुरुआत में मामूली लगने वाला यह सबूत बाद में पूरे मामले की कड़ी साबित हुआ। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली, जिससे एक संदिग्ध युवक की गतिविधियां सामने आईं।

वैज्ञानिक जांच ने खोला राज

संदेह के आधार पर युवक को हिरासत में लेकर उसका रक्त नमूना लिया गया और जांच के लिए आरएफएसएल मंडी भेजा गया। फॉरेंसिक जांच में घटनास्थल से मिली बीड़ी पर मौजूद डीएन प्रोफाइल आरोपी के नमूने से पूरी तरह मेल खा गई। वैज्ञानिक रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल: घर से कर रहा था चिट्टे का धंधा, 10 दिन पहले ही जेल से छूटा था - फिर हुआ अरेस्ट

आग से बीड़ी सुलगाना पड़ा भारी

पुलिस जांच में सामने आया कि युवक ने पहले घर में आग लगाई और फिर उसी आग से बीड़ी सुलगाकर पी। बीड़ी खत्म होने के बाद उसने उसका टुकड़ा घर के अंदर ही फेंक दिया और मौके से फरार हो गया। आरोपी की यही छोटी सी गलती उसके खिलाफ सबसे मजबूत सबूत बन गई और आखिरकार उसे जेल पहुंचा दिया।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में जमकर होगी बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी- जानें 48 घंटों का अपडेट

पुलिस की जांच जारी

हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि आगजनी के आरोप में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आरोपी ने इस वारदात को क्यों अंजाम दिया। पुलिस मामले के पीछे की असली वजह का पता लगाने के लिए विस्तृत जांच कर रही है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें