राजनीति

#यूटिलिटी

February 27, 2026

हिमाचल में जमकर होगी बारिश, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी- जानें 48 घंटों का अपडेट

मध्य और निचले क्षेत्रों में शुष्क रहेगा मौसम

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

HIMACHAL WEATHER TODAY

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से खिली धूप और बढ़ते तापमान के बाद अब मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। मगर आज से मौसम के मिजाज में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है।

2 दिन बारिश-बर्फबारी

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, 27 फरवरी और 28 फरवरी को प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल में रिटायरमेंट के बाद कानूनगो को मिली प्रमोशन - बनाया नायब तहसीलदार, उठ रहे सवाल

ऊंचाई वाले इलाकों में बढ़ेगी ठंड

इससे जनजातीय और अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों जैसे लाहौल-स्पीति, किन्नौर और चंबा के ऊपरी भाग में हल्की बर्फबारी से तापमान में गिरावट आ सकती है। इससे सुबह और रात के समय ठंड का असर बढ़ेगा। स्थानीय लोगों और पर्यटकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है, खासकर ऊंचाई वाले दर्रों और सड़कों पर आवाजाही के दौरान।

मध्य और निचले क्षेत्रों में शुष्क मौसम

जबकि, मध्य और निचले पहाड़ी क्षेत्रों शिमला, मंडी, सोलन, बिलासपुर, हमीरपुर और ऊना में फिलहाल मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। इन क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं, लेकिन भारी वर्षा या किसी बड़े मौसम तंत्र की संभावना नहीं है। सामान्य जनजीवन पर किसी बड़े प्रभाव की आशंका नहीं जताई गई है।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के इन देवता ने की भविष्यवाणी- साल भर में बीमारी, फसलों और घटनाओं पर दिए कई संकेत

फिर बदलेगा मौसम का मिजाज

मौसम विभाग के अनुसार 3 और 4 मार्च को एक बार फिर उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। हालांकि यह गतिविधि भी सीमित स्थानों तक ही रहने की संभावना है। अन्य जिलों में मौसम सामान्य और अपेक्षाकृत साफ बना रहेगा।

कोई गंभीर चेतावनी नहीं

अभी तक मौसम विभाग ने किसी भी जिले के लिए येलो या ऑरेंज अलर्ट जारी नहीं किया है। यानी फिलहाल प्रदेश में किसी बड़े मौसमीय खतरे की संभावना नहीं है। इस बार फरवरी माह में ही प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े : हिमाचल : माता के मंदिर जा रहा था शख्स, काल बनकर कार के सामने आई नीलगाय- खाई में जा गिरी

फरवरी में बढ़ा तापमान

दिन के समय धूप तेज रहने से मैदानी और निचले इलाकों में हल्की गर्मी का अहसास होने लगा है। विशेषज्ञों का मानना है कि पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर सक्रियता के कारण इस बार सर्दी का असर अपेक्षाकृत कम रहा।

बढ़ने लगी है पर्यटकों की संख्या

मौसम बदलने की संभावना के बीच प्रदेश में पिछले दिनों खिली धूप ने लोगों और पर्यटकों को राहत दी थी। शिमला, मनाली और धर्मशाला सहित प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सैलानियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है। अब ताजा बर्फबारी की संभावना ने पर्यटकों के उत्साह को और बढ़ा दिया हैए जिससे आने वाले दिनों में हिमाचल के पर्यटन कारोबार को भी गति मिलने की उम्मीद है।

नोट : ऐसी ही तेज़, सटीक और ज़मीनी खबरों से जुड़े रहने के लिए इस लिंक पर क्लिक कर हमारे फेसबुक पेज को फॉलो करें

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख