ऊना। हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले की बेटी ने अपनी मेहनत और लगन के दम पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के गांव बड़ोहा की नेहा सरोआ ने ने देश की प्रतिष्ठित CSIR-UGC NET परीक्षा में 75वां रैंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार बल्कि पूरे जिला ऊना और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
किसान की बेटी की बड़ी उपलब्धि
एक साधारण किसान परिवार से आने वाली नेहा की इस सफलता से गांव और आसपास के क्षेत्रों में खुशी और गर्व का माहौल है। नेहा सरोआ का परिवार खेती-बाड़ी से जुड़ा हुआ है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल को मिले नए राज्यपाल: 13 महीने जेल में रहे, RSS से नाता- जानें कौन हैं कविंदर गुप्ता?
परिवार ने जताया भरोसा
सीमित संसाधनों के बावजूद परिवार ने हमेशा शिक्षा को प्राथमिकता दी और नेहा ने भी अपनी मेहनत से उस भरोसे को सच साबित कर दिखाया। बचपन से ही पढ़ाई में मेधावी रही नेहा ने स्कूल और कॉलेज के दिनों में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
बचपन से ही थी मेहनती
परिजनों के अनुसार नेहा पढ़ाई के प्रति बेहद समर्पित रही है और उसने हमेशा अपने लक्ष्य को स्पष्ट रखते हुए मेहनत की। यही वजह रही कि उसने देश स्तर की इस कठिन परीक्षा में शानदार रैंक हासिल की।
यह भी पढ़ें : हिमाचल : 24 वर्षीय लापता बेटी की तलाश में भटक रहा था परिवार, ब्यास में मिली देह
सफलता का श्रेय परिवार
नेहा सरोआ ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और परिवार के सहयोग को दिया है। उनका कहना है कि परिवार के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
लंबे समय से कर रही थी तैयारी
नेहा ने कहा कि वह लंबे समय से इस परीक्षा की तैयारी कर रही थी और हर दिन नियमित अध्ययन और अनुशासन के साथ मेहनत करती रही। उनका मानना है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची लगन के साथ की जाए तो सफलता अवश्य मिलती है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल: गहरी खाई में गिरा ट्रैक्टर, 5 लोगों में से दो ने छलांग लगाकर बचाई जा.न; मची चीख-पुकार
क्या करना चाहती है नेहा?
नेहा सरोआ अब अपने भविष्य को शोध और शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने बताया कि वह पुणे स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस टेक्नोलॉजी में Phd करना चाहती हैं, ताकि विज्ञान और अनुसंधान के क्षेत्र में योगदान दे सकें। उनका सपना है कि वह अपनी पढ़ाई और शोध के माध्यम से देश के वैज्ञानिक विकास में भागीदारी निभाएं।
बधाई देने वालों का लगा तांता
नेहा की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के लोग भी गर्व महसूस कर रहे हैं। सदाशिव मंदिर ध्यूंसर महादेव चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा ने नेहा सरोआ को बधाई देते हुए कहा कि गांव बड़ोहा की यह बेटी हमेशा से पढ़ाई में अव्वल रही है और अब उसने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।
यह भी पढ़ें : हिमाचल ब्रेकिंग : 1 KM पहले ही हो गया था टायर पंक्चर, फिर भी नहीं रुका चालक- हुआ बस हाद.सा
नेहा को करेंगे सम्मानित
उन्होंने कहा कि CSIR-UGC NET जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में 75वां रैंक हासिल करना बड़ी उपलब्धि है और यह पूरे क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक उदाहरण है। ट्रस्ट की ओर से नेहा सरोआ को जल्द ही नकद राशि और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
नेहा ने किया साबित
नेहा सरोआ की सफलता यह साबित करती है कि सीमित संसाधन भी किसी के सपनों की राह में बाधा नहीं बन सकते। अगर मेहनत, धैर्य और दृढ़ संकल्प हो तो छोटे से गांव से निकलकर भी राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाई जा सकती है।
