राजनीति

#उपलब्धि

November 25, 2026

हिमाचल में बाप-बेटे का बड़ा प्लान : सुगंधित तेल बेच बनेंगे करोड़पति, जानें कैसे

सरकार से मिली 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद

Add

News4himachal

as a

Trusted Source on

Google

शेयर करें:

Himachal Pradesh News

मंडी। हिमाचल प्रदेश में युवा और किसान अक्सर रोजगार के लिए दूसरे राज्यों का रुख करते हैं, लेकिन कुछ लोग स्थानीय संसाधनों को ही कमाई का जरिया बनाकर नई मिसाल पेश कर रहे हैं। ऐसा ही कुछ मंडी जिले के बल्ह उपमंडल के लूणापानी में देखने को मिला है। यहां राजेश गुलेरिया ने अपने बेटे दीक्षांत के साथ मिलकर सुगंधित तेल बनाने का उद्योग शुरू किया है। खास बात यह है कि इस उद्योग से जहां सालाना करीब एक करोड़ रुपये तक मुनाफा होने की उम्मीद है, वहीं 15 से 20 लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

सरकार से मिली 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद

राजेश गुलेरिया के बेटे दीक्षांत ने बताया कि इस यूनिट में तेल निकालने और उसे तैयार करने के लिए आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। राजेश गुलेरिया ने साल 2024-25 में उद्यान विभाग के बल्ह कार्यालय में इस परियोजना के लिए आवेदन किया था। इसके बाद प्रदेश सरकार की एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना के तहत मशीनें खरीदने के लिए करीब 50 लाख रुपये की आर्थिक सहायता मिली।

 

यह भी पढ़ें : वोल्वो को बचाते अनियंत्रित हुई HRTC बस, महिलाओं-बच्चों समेत 30 थे सवार; मची चीख-पुकार

 

यह कुल लागत का लगभग 50 प्रतिशत अनुदान है। यूनिट शुरू करने से पहले राजेश गुलेरिया ने साल 2025-26 में पुष्प क्रांति योजना के तहत कुल्लू के मौहल स्थित जीबी पंत राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान में पांच दिन का प्रशिक्षण भी लिया। इस दौरान उन्होंने सुगंधित पौधों से तेल निकालने और उनके प्रसंस्करण की जानकारी हासिल की।

जंगली खुबानी और कई तरह के पौधों से बनेगा तेल

इस यूनिट में टैगेटिस, कैलमस, क्लेरी सेज, पामारोजा और आर्टेमिसिया जैसे सुगंधित पौधों से तेल तैयार किया जाएगा। इसके अलावा जंगली खुबानी और खुबानी की गिरी से भी तेल निकाला जाएगा।

इसके लिए जरूरी कच्चा माल स्थानीय किसानों और जंगलों से पौधे इकट्ठा करने वाले लोगों से खरीदा जाएगा। इससे किसानों को अपनी फसल और उत्पाद बेचने के लिए आसपास ही बाजार मिल सकेगा। साथ ही किसान सुगंधित पौधों की खेती करके अपनी कमाई भी बढ़ा सकेंगे।

 

यह भी पढ़ें : हिमाचल : किस्मत ने वृद्धाश्रम में मिलाए दो दिल, 63 की सबीना और 75 के कन्हैया ने लिए सात फेरे

20 लोगों को मिलेगा रोजगार

राजेश गुलेरिया के मुताबिक, इस यूनिट में तैयार होने वाले तेलों को देश के अलग-अलग राज्यों के अलावा विदेशों में भी बेचा जाएगा। यूनिट की क्षमता को देखते हुए सालाना करीब 2.46 से 2.50 करोड़ रुपये का कारोबार करने का लक्ष्य रखा गया है।

 

यह भी पढ़ें : डिप्टी CM के विभाग पर बिजली बिल का 250 करोड़ बकाया, बोर्ड प्रबंधन ने वसूली के लिए भेजा पत्र

 

इससे हर साल करीब 80 लाख से एक करोड़ रुपये तक मुनाफा होने की उम्मीद है। वहीं, इस यूनिट के शुरू होने से क्षेत्र के 15 से 20 लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इनमें मशीनों पर काम करने वाले कर्मचारी, तकनीकी स्टाफ और अन्य कामगार शामिल होंगे। राजेश गुलेरिया ने इस काम को शुरू करने में मदद और मार्गदर्शन देने के लिए मुख्यमंत्री और उद्यान विभाग का आभार जताया है।

गैस क्रोमैटोग्राफी तकनीक से जांची जाएगी तेल की शुद्धता

उद्यान विभाग सुंदरनगर के विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. राजेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस यूनिट में तेल तैयार करने के लिए आधुनिक मशीनों के साथ गैस क्रोमैटोग्राफी तकनीक की सुविधा भी होगी। इस तकनीक से तैयार किए गए तेल की शुद्धता और गुणवत्ता की वैज्ञानिक तरीके से जांच की जा सकेगी।

 

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू के फैसलों पर हाईकमान की रोक! जयराम ठाकुर ने मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर साधा निशाना

 

उन्होंने कहा कि इस तरह की यूनिट से स्थानीय जड़ी-बूटियों और बागवानी उत्पादों को बेहतर बाजार मिलेगा। साथ ही किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने में भी मदद मिलेगी। यह यूनिट स्थानीय संसाधनों को देश और विदेश के बाजारों तक पहुंचाने का अच्छा उदाहरण बन सकती है।

Related Tags:

ट्रेंडिंग न्यूज़

LAUGH CLUB

संबंधित आलेख