सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के रहने वाले विशाल शर्मा ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने UGC-NET संस्कृत (कोड-73) परीक्षा को पहले ही प्रयास में पास कर लिया। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। लोगों ने विशाल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

किसान के बेटे ने मेहनत से हासिल किया मुकाम

बता दें कि जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र के दुर्गम गांव शगलाह के रहने वाले विशालविशाल शर्मा एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता अम्बेश्वर दत्त किसान हैं और माता रोमिला देवी गृहिणी हैं।

 

यह भी पढ़ें : घर के पास मवेशी चरा रहे थे 82 वर्षीय बुजुर्ग का फिसला पैर, ढांक में गिरने से मौ**त

 

परिवार की सीमित सुविधाओं के बावजूद विशाल ने पढ़ाई के प्रति अपनी लगन कभी कम नहीं होने दी। वह लगातार मेहनत करते रहे और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहे। विशाल ने अपनी सफलता का श्रेय अपने कुल इष्ट देवी-देवताओं, गुरुजनों और माता-पिता को दिया है।

देवप्रयाग से कर रहे हैं MA की पढ़ाई

विशाल शर्मा इस समय केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर, देवप्रयाग, उत्तराखंड से व्याकरण विषय में MA कर रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने UGC-NET संस्कृत परीक्षा की तैयारी भी जारी रखी और पहले ही प्रयास में सफलता हासिल कर ली।

 

यह भी पढ़ें :  फौजी पिता की जुड़वां बेटियों ने बढ़ाया मान, एक साथ पास की NEET परीक्षा; दोनों बनेंगी डॉक्टर

दुर्गम क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए बने मिसाल

विशाल की सफलता इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने एक ग्रामीण और दुर्गम इलाके से निकलकर राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में कामयाबी हासिल की है। उनकी यह उपलब्धि उन विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा है, जो सीमित सुविधाओं के बीच रहकर उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं।

मेहनत और अनुशासन को सफलता की वजह बताया

परिवार और ग्रामीणों का कहना है कि विशाल ने अपनी मेहनत, अनुशासन और पढ़ाई के प्रति लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी सफलता से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे शिलाई क्षेत्र का गौरव बढ़ा है।

 

यह भी पढ़ें : 16 साल के लड़के को ट्राले में डालकर होशियारपुर ले गए, फिर घर के पास बेसुध मिला और..

युवाओं को दिया मेहनत करते रहने का संदेश

विशाल शर्मा ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि सफलता हासिल करने के लिए सिर्फ संसाधन होना जरूरी नहीं है। मेहनत, लगातार प्रयास और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पण सबसे ज्यादा मायने रखता है। अगर विद्यार्थी ईमानदारी और पूरी लगन से मेहनत करे तो मुश्किल परिस्थितियों में भी अपने सपनों को पूरा कर सकता है।

क्षेत्रवासियों ने दी बधाई

विशाल शर्मा की सफलता पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें हार्दिक बधाई दी है। लोगों ने उम्मीद जताई कि विशाल भविष्य में शिक्षा और संस्कृत के क्षेत्र में और बेहतर काम करेंगे तथा अपने परिवार और शिलाई क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।