#हादसा
August 31, 2026
हिमाचल : घर के पास मवेशी चरा रहे थे 82 वर्षीय बुजुर्ग का फिसला पैर, ढांक में गिरने से मौ**त
अचानक पैर फिसला और गहरी ढांक में जा गिरे
शेयर करें:

चंबा। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के भरमौर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां सचुई पंचायत में 82 वर्षीय बुजुर्ग के साथ ऐसा हादसा हुआ, जिसने परिवार को सदमे में डाल दिया।
जानकारी के अनुसार, बताया जा रहा है कि वह रोजाना की तरह घर के पास मवेशियों को चराने के लिए निकले थे। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और वह अपना संतुलन खो बैठे। देखते ही देखते वह गहरी ढांक में जा गिरे। बुजुर्ग को गिरता देख परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्हें घायल हालत में भरमौर अस्पताल ले गए।
यह भी पढ़ें : फौजी पिता की जुड़वां बेटियों ने बढ़ाया मान, एक साथ पास की NEET परीक्षा; दोनों बनेंगी डॉक्टर
भरमौर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पृथो राम की हालत को देखते हुए उन्हें पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चम्बा रेफर कर दिया गया। देर शाम चम्बा से उन्हें टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में बाथरी के पास उनकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 82 वर्षीय बुजुर्ग पृथो राम के रूप मे हुई है।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। रविवार को मेडिकल कॉलेज चम्बा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने बीएनएसएस की धारा 194 के तहत कार्रवाई की है।
यह भी पढ़ें : 16 साल के लड़के को ट्राले में डालकर होशियारपुर ले गए, फिर घर के पास बेसुध मिला और..
SP चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि घटना को लेकर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।