सिरमौर। हिमाचल प्रदेश के युवा अपनी मेहनत, समर्पण और प्रतिभा के बल पर न केवल भारत में, बल्कि विदेशों में भी प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं। उनकी उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है।

इटली में हिमाचल का डंका

ताजा मामला में हिमाचल प्रदेश के नाहन स्थित रामाधौण गांव के निवासी हेमचंद ने इटली के ट्यूरिन में आयोजित विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों में स्नोबोर्डिंग एफ-14 स्पर्धा में रजत पदक जीतकर देश का मान बढ़ाया है।

यह भी पढ़ें : शाबाश हिमाचल : खेलो इंडिया गेम्स में छाए होनहार, 6 गोल्ड समेत जीते 18 मेडल

इटली में जीता स्वर्ण पदक

आस्था स्पेशल स्कूल के इस प्रतिभाशाली छात्र की इस उपलब्धि पर पूरे हिमाचल में हर्ष की लहर है। हेमचंद की इस सफलता पर रामाधौण पंचायत के उपप्रधान यशपाल शर्मा ने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि न केवल पंचायत बल्कि पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने हेमचंद के माता-पिता को भी इस सफलता पर बधाई दी।

पूरे देश के लिए गर्व की बात

आस्था स्पेशल स्कूल की प्रधानाचार्य रुचि कोटिया ने हेमचंद की इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि उनकी मेहनत और समर्पण ने साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी सीमा की मोहताज नहीं होती। हेमचंद की यह जीत पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है, जो दर्शाती है कि विशेष आवश्यकता वाले एथलीट भी अंतरराष्ट्रीय मंच पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : हिमाचल : लाइट का स्विच ऑन करते ही फटा गैस सिलेंडर, घर में मची चीख-पुकार

हर चुनौती की जा सकती है पार

हेमचंद की इस उपलब्धि से हिमाचल प्रदेश के साथ-साथ पूरे भारत में खुशी की लहर है। उनकी यह सफलता विशेष आवश्यकता वाले अन्य एथलीटों के लिए प्रेरणा स्रोत बनेगी, जो यह दर्शाती है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी चुनौती को पार किया जा सकता है। हेमचंद की इस सफलता के बाद उनके घर में बधाई देने वाले लोगों का तांता लग गया है।

 

सुक्खू सरकार से क्या मिलेगा इनाम?

आपको बता दें कि हाल ही में जब विशेष ओलिंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के लिए चयनित हिमाचल प्रदेश के एथलीट व प्रशिक्षक रवाना करते हुए CM सुक्खू ने कहा था कि विजेता खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। जिसके अनुसार-

यह भी पढ़ें : हिमाचल : नशे ने परिजनों से छीना कमाऊ बेटा, जंगल में पड़ी मिली देह

ओलिंपिक, शीतकालीन ओलिंपिक और पैरालिंपिक गेम्स

  • स्वर्ण पदक विजेताओं को 5 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  • रजत पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  • कांस्य पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपए मिलेंगे।

एशियाई खेलों और एशियाई पैरा खेल

  • स्वर्ण पदक विजेताओं को 4 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  • रजत पदक विजेताओं को 2.5 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  • कांस्य पदक विजेताओं को 1.5 करोड़ रुपए मिलेंगे।

यह भी पढ़ें : हिमाचल के वो देवता साहब : जो जमीन से हुए प्रगट, मकड़ी ने बुना जिनके मंदिर का नक्शा

राष्ट्रमंडल खेल

  • स्वर्ण पदक विजेताओं को 3 करोड़ रुपए मिलगें।
  • रजत पदक विजेताओं को 2 करोड़ रुपए मिलेंगे।
  • कांस्य पदक विजेताओं को 1 करोड़ रुपए मिलेंगे।

पेज पर वापस जाने के लिए यहां क्लिक करें